Ticker

6/recent/ticker-posts

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने सतधरु बांध एवं फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर.. समय सीमा में परियोजना पूर्ण करने दिये निर्देश..विकास कार्यों की समीक्षा कर दिये अहृम दिशा.निर्देश

 विकास कार्यों की समीक्षा कर दिये अहृम दिशा.निर्देश

दमोह। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सतधरु बांध एवं फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। बांध के निरीक्षण के पश्चात श्री शेखावत ने दमोह.पटेरा समूह प्रदाय योजना के जल शोधन संयंत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कार्यो की गति में तेजी लाई जाये एवं जिले के सभी ग्रामों को जल जीवन मिशन अंतर्गत मार्च 2024 तक पेयजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये।

इस अवसर पर मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि सतधरु बांध का कार्य पूर्ण हो गया है। बांध की कुल भराव क्षमता 63 मिण्घन मीटर है जिसमें से 24 मि घन मीटर सिंचाई के लिए एवं 26 मिघन मीटर पेयजल  हेतु प्रावधानित है। बांध से सिंचाई हेतु पाईप बिछाने का कार्य प्रगति पर है जो जून 2023 तक पूर्ण किया जाना लक्षित है।

shakti

मप्र जल निगम के महाप्रबंधक श्री डीके जैन ने योजना की तकनीकी जानकारी से अवगत कराया। योजनाओं के कार्य नवंबर 2022 तक पूर्ण किया जाना लक्षित है। योजनाओं से जिले के 730 ग्रामों की 7ण्20 लाख जनसंख्या को पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। कार्यक्रम मे जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटैल जिला भजापा अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधीए विधायक जबेरा धर्मेन्द्र सिंह लोधी कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य मुख्य महाप्रबंधक मप्र जल निगम भोपाल आशीष श्रीवास्तव मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग सागर रूपेश सेन अमित बजाज अरविंद उपाध्याय सुरेश पटैल राघवेन्द्र परिहार भरत यादव संदीप शर्मा आलोक मुखरैया एवं जनप्रतिनिधी गण उपस्थित रहे।

 विकास कार्यों की समीक्षा कर दिये अहृम दिशा.निर्देश

दमोह। आत्म संतुष्टि के भाव को त्याग कर हम और बेहतर करने का प्रयास करे। दमोह आकांक्षी जिलो में टॉप फोर पर हैए और बेहतर प्रयास कर पहले स्थान पर आये तथा देश के बेस्ट डिस्ट्रिक्ट में दमोह का नाम लिया जायें। यह बात आज केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा करते कही। उन्होंने कलेक्टर श्री एस कृष्ण चैतन्य और पूरी टीम को बधाई दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शिवचरण पटेलए विधायक श्री अजय टण्डनए विधायक धर्मेन्द्र सिंह लोधी विधायक राम बाई सिंह परिहार भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह लोधी सांसद प्रतिनिधि श्री नरेन्द्र बजाज कलेक्टर श्री एस कृष्ण चैतन्य पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

kendr

 केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कृषि अधिकारियों से कहा फसल बीमा के सबंध में किसानों में जागरूकता पैदा की जाये और इसका वर्तमान 33 प्रतिशत को बढ़ा कर कम से कम 50 प्रतिशत ले जाया जाये। उन्होंने कहा किसानों को धान के अलावा अन्य फसलों को लेने के लिए प्रेरित किया जाये। यह भी कहा कि फलदार क्रॉप को लेने के लिए किसानों को मोटिवेट किया जाये इससे जहां एक ओर पानी कम मात्रा में लगेगा वही किसानों की आय भी बढ़ेगी विशेष रणनीति बनाकर इस दिशा में काम किया जाये। केन्द्रीय मंत्री ने सतधरू जलाशय मध्यम प्रेशराइज्ड सिंचाई परियोजना सीतानगर जलाशय मध्यम प्रेशराइज्ड सिंचाई परियोजना और सांजली मध्यम प्रेशराइज्ड सिंचाई परियोजना की समीक्षा करते हुए कहा कि परियोजनाएं समय पर पूरी हो इस रणनीति के साथ काम किया जाये। बैठक में कार्यपालन यंत्री जल संसाधन ने बताया कि सतधरू परियोजना का 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका हैंए शेष कार्य जून 2023 तक पूरा कर लिया जायेगा। बताया गया कि इससे 39 ग्रामों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा तथा 650 ग्रामों को नल.जल योजना के तहत पानी पहुँचाया जायेगा। इसी प्रकार सीतानगर और सांजली की विस्तार से जानकारी दी।

baithak

इसी अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने अटल भू.जल योजना की समीक्षा करते हुए अब तक की गतिविधियों की जानकारी लेकर निर्देशानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया इस योजना तहत जिले के पथरिया विकासखण्ड की 62 पंचायतों के 132 गांव सम्मलित हैंए जहां कार्य किया जा रहा हैं। यह भी बताया गया कि सभी 62 पंचायतों में चार चरणों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये गये। बैठक में जल जीवन मिशन अंतर्गत कार्यों की समीक्षा करते हुए केन्द्रीय मंत्री श्री शिखावत ने व्यारमा समूह जलप्रदाय योजना सहित अन्य परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि परियोजनाए मार्च 2024 तक पूर्ण सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा यह समुदाय की योजना हैं उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाये यह भी कहा परियोजना के कार्यों के मेन्टेनेंस के कार्यों की जिम्मेदारी गांव की रहेगी गांव के लोगो को मैन्टेनेंस के लिए प्रशिक्षित किया जाये इस कार्य को सर्वेाच्च प्रथामिकता दी जायेए इससे लोगों को रोजगार भी मिलेगा। यह भी कहा कि गांव की महिलाओं को पानी टेस्टिंग के लिए प्रशिक्षित किया जाये। उन्होंने कहा जलनिगम और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग आपसी समन्वय से काम करेंए जब कही पानी की समस्या आए तो जल निगम ऐसे स्थानों पर प्लान बना कर काम करें। बैठक के दौरान उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ग्रामसभाओं में यह विषय रखा जाये कि जलजीवन मिशन में कोई घर छूटा तो नहीं हैं। बैठक में स्वास्थ्य शिक्षा एनआरएलएम सहित अन्य सबंधित विभागों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा.निर्देश दिए गये।

pro

 बैठक में विधायक श्री अजय टण्डन ने सतधरू और सांजली परियोजना के कामों में तेजी लाये जाने के लिए अपनी बात रखतें हुए एक पत्र भी केन्द्रीय मंत्री को दिया। इसी अवसर पर विधायक श्रीमती रामबाई सिंह परिहार ने ग्राम नरसिंहगढ़ की पेयजल की समस्या रखी तथा पथरिया क्षेत्र में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम क्रियान्वित कराने की बात रखी साथ क्षेत्र के अन्य विषयों पर अपनी बात रखते हुए एक पत्र भी दिया। बैठक में सीएमएचओ डाँ संगीता त्रिवेदी ने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं और उपलब्ध चिकित्सको और दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओ की विस्तार से जानकारी दी। यह भी बताया पर्याप्त मात्रा में दवाईयां उपलब्ध हैं तथा आयुष्मानकार्ड के माध्यम से जिले के निजी अस्पतालो द्वारा दी जा रही सेवाओ की जानकारी दी। उप.संचालक कृषि ने बताया स्प्रिंकलर सिंचाई सुविधाओ और मिल रहे अनुदान तथा फसल बीमा से 53 हजार 700 किसानो को 75 करोड़ बीमा राशि मिलने की जानकारी दी.. जनसंपर्क अधिकारी बाय ए कुरैशी की कलम से

Post a Comment

0 Comments