Ticker

6/recent/ticker-posts

मप्र में भाजपा सरकार के चौथे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर.. मंत्री का दर्जा प्राप्त राहुल सिंह ने सरकार की उपलब्धियां बताई..यूपी के उप मुख्यमंत्री बनने पर केशव प्रासाद को बधाई..

 मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के चौथे कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दमोहजिला भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक निगम अध्यक्ष राहुल सिंह, जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रीतम सिंह लोधी, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार, सह प्रभारी महेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, कार्यालय मंत्री रामलाल उपाध्याय, दमयंती मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी की उपस्थिति में हुई..

भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर पत्रकार वार्ता
-
दमोह जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि प्रदेश के मुखिया और बेटे बेटियों के मामा शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 17 वर्ष पूरे होने पर एवं चौथे कार्यकाल के 2 वर्ष पूरे होने पर पत्रकार वार्ता का आयोजन प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विधायक गण एवं विधायक प्रत्याशियों के नेतृत्व में किया जा रहा है दमोह जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में भी पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विगत 2 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा किए गए विभिन्न विकास के कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाना है। कोरोना के कठिन समय में शिवराज सिंह चौहान ने चौथी बार प्रदेश की बागडोर संभाली थी उसके उपरांत भी भाजपा सरकार ने विकास को अवरुद्ध नहीं होने दिया सरकार ने सभी वर्गों के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से कार्य किया है।

bjp

राहुल सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में चौथे कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण हुए हैं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार संवेदना से भरी हुई कार्य कर रही है। सभी वर्गों के लिए किसान, युवा, बेटा, बेटी, महिला बुजुर्गों के लिए सरकार ने रात दिन चिंतन कर कल्याणकारी योजनाओं की एक श्रृंखला खड़ी की है। सरकार ने सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए ठोस प्रयास किए है। सरकार के प्रयासों के कारण मध्य प्रदेश विकसित प्रदेशों की बराबरी में खड़ा है दिग्विजय के कार्यकाल और कमलनाथ के कार्यकाल में कॉंग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार और लूट की राजनीति की है जिससे प्रदेश का विकास अवरुद्ध हुआ है। कमलनाथ सरकार ने लाडली लक्ष्मी जैसी  कई महत्वपूर्ण योजनाओं को बंद कर गरीबों के साथ अन्याय किया।

pres

मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ है प्रदेश की जीडीपी निरंतर बढ़ रही है प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद ग्यारह लाख उन्त्तर हजार चार करोड रुपए हो गया है। प्रति व्यक्ति आय बढ़कर एक लाख चौबीस हजार प्रति वर्ष से अधिक हो गई है। प्रदेश का इंदौर स्वच्छता में लगातार पांचवीं बार नंबर वन रहकर देश में आईकॉन बना है, आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, अनुसूचित जनजाति वर्ग परिवारों को रोजगार दिलाने में, एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के उपयोग में प्रदेश नंबर वन है। जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत प्रदेश दूसरे स्थान पर है। गरीब परिवार की बेटियों के कल्याण के लिए भी योजनाएं संचालित है। बेहतर शिक्षा के लिए सीएम राइज योजना के माध्यम से विद्यालय संचालित हो रहे हैं। संबल योजना फिर चालू की गई है प्रदेश में सिमी आतंकियों का सफाया भाजपा सरकार में हुआ। प्रदेश में सिमी नेटवर्क, नक्सली प्रभाव, डाकुओं के दबदबे और गुंडागर्दी के माहौल को साफ किया गया है। नाबालिग  बच्चियों से दुष्कर्म करने वाले आरोपियों की संपत्तियों को बुलडोजर से ध्वस्त किया जा रहा है। भू माफियाओं पर नकेल कसी जा रही है‌ प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनेकों प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे अनेकों काम है जिनसे भारतीय जनता पार्टी सरकार ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में जनता के विकास और उन्नति के लिए अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से कार्य करती आ रही है।
यूपी के उप मुख्यमंत्री बनने पर केशव प्रासाद को बधाई
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी को बनाए जाने पर दमोह जिले के कुशवाहा समाज के द्वारा बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी गई है साथ ही देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा जी श्री अमित शाह जी  एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय श्री आदित्य नाथ योगी जी को बहुत  बहुत-धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता है।,

keshv

केशव प्रसाद जी के उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर समस्त देश में कुशवाहा समाज में खुशी की लहर है  सुभकामनाये देने में   शिवशंकर कुशवाहा भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी दमोह,डालचंद पटेल मंडल अध्यक्ष अभाना, ललित पटेल मंडल अध्यक्ष पथरिया ,बृजेश कुशवाहा सांसद प्रतिनिधि पथरिया ,मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद पुजारी हटा ,किसान मोर्चा महामंत्री शैलेंद्र पटेल ,युवा अध्यक्ष राघवेंद्र कुशवाहा, उमाशंकर बज्जू कुशवाहा  पार्षद ,राजेश कुशवाहा , खेमचंद कुशवाहा  ,  लीलाधर कुशवाहा ,विनोद कुशवाहा हरिकिशन कुशवाहा ,आदि कुशवाहा समाज ने शुभकामनाएं प्रेषित की है

Post a Comment

0 Comments