Ticker

6/recent/ticker-posts
1 / 1

दमोह कटनी टोल प्लाजा पर विवाद.. इंदौर बस के चालक ने टोल सुपर बाइजर को टक्कर मारी.. गंभीर हालत में भोपाल रैफर.. जमीनी विवाद के चलते विवाद में चली गोली.. घायल युवक जबलपुर रेफर

 दमोह। कटनी रोड पर संचालित बांदकपुर के आगे टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारी और बस चालक के बीच हुए विवाद के बाद बस चालक द्वारा दबंगई दिखाते हुए बस को जबरन निकालने के प्रयास में टोल के सुपरवाइजर को घायल कर दिया जाने का घटनाक्रम सामने आया है।

 देर रात हुए इस घटनाक्रम में गंभीर हालत में घायल सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह निवासी भदोली को जिला अस्पताल से भोपाल रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर जा रही रूबी बस क्रमांक एमपी एमपी 41 पी 1530 के चालक और टोल कर्मचारियों के बीच बस को जल्दी निकालने पर से विवाद हो गया।

रूबी

बताया जा रहा है की रात के समय बस जब टोल प्लाजा में पहुंची उस समय टोल प्लाजा के कर्मचारियों की ड्यूटी चेंज हो रही थी तथा वह कैश उसका हिसाब करने में व्यस्त थे  वही बस चालक टाइमिंग कवर करने के चक्कर में जल्दबाजी में था इस दौरान उसके द्वारा फास्ट्रेग के जरिए जल्द पेमेंट करके कैरियर खुलवाने को कहा गया लेकिन टोल कर्मी अपने हिसाब में व्यस्त रहे। जिस पर से वाद विवाद के बाद बस चालक ने बस को बैक करते हुए जैसे ही दूसरी साइड से को निकालने का प्रयास किया तो सुपरवाइजर चपेट में आ गया।

हादसा

जिसके बाद घायल जितेंद्र सिंह को जिला अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद देर रात उसे भोपाल रेफर कर दिया गया है वही घटनास्थल के हालात सीसीटीवी फुटेज वह बस में बैठी सवारियों को ध्यान में रखते हुए बस को भी चालक पर आवश्यक कार्यवाही करने के बाद को रवाना कर दिया गया। पूरे मामले में जितनी गलती बस चालक की बताई जा रही है उतने ही गलती बस के टोल कर्मियों की भी बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने जांच जारी है।

जमीनी विवाद के चलते विवाद में चली गोली..

दमोह। सोमवार मंगलवार की दरमियान रात को तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खामखेड़ा में दो पक्षों में जमीनी विवाद के चलते हुए झगड़े में गोली चलने से घायल एक युवक को गंभीर हालत में जबलपुर रैफर किया गया गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खामखेड़ा में रात्रि 12:30 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि दो पक्षों के विवाद हो गया है इस दौरान किसी ने गोली फायर कर दी है। जिसमे रम्मू यादव के हाथ से आरपार होकर गोली निकल गई। जिसके बाद रम्मू घायल अवस्था में वही पड़ा रहा बाद में पुलिस ने उसे तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां से उसे 108 की मदद से जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

घायल

वही पुलिस घटना को अंजाम देने वाले का पता लगाने में जुटी हुई है। घटना की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी बीएल चौधरी उपनिरीक्षक प्रदीप चौधरी एएसआई आनंद राज आरक्षक मनीष साहू सलमान खान विशाल वेन सहित पुलिस स्टाफ घटना की जांच व खोजबीन कर रहे हैं। तेंदूखेड़ा से विशाल रजक की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments