Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा की 25 सदस्यी जिला कार्यकारणी से पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया समर्थक साफ.. प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा व केंद्रीय मंत्री ओर सांसद प्रहलाद पटेल समर्थकों के कंधों पर जिला भाजपा की कमान.. केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक और सिंधिया समर्थक को भी मिली जगह..

  भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी घोषित

दमोह भाजपा की बहुप्रतीक्षित जिला कार्य समिति के 25 पदाधिकारियों की घोषणा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, सागर संभाग के संगठन मंत्री केशव सिंह भदौरिया की सहमति से जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रीतम सिंह लोधी ने कर दी है। भाजपा की जिला कार्यकारणी में केंद्रीय मंत्री ओर सांसद प्रहलाद पटेल तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वीडी शर्मा समर्थकों का ही बोल वाला नजर आ रहा है। केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक और सिंधिया समर्थक को भी जगह दी गई है। लेकिन  पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया समर्थकों की अनदेखी की गई है।

 भाजपा की जिला कार्यकारणी में केंद्रीय मंत्री ओर सांसद प्रहलाद पटेल तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वीडी शर्मा समर्थकों का ही बोलवाला नजर आ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से जुड़े चेहरों में जिलाध्यक्ष प्रीतमसिंह लोधी के अलावा उपाध्यक्ष संजय सेन, ब्रज गर्ग, अमित बजाज, जिला महामंत्री सतीश तिवारी, मंत्री अरविंद उपाध्याय, कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, मीडिया प्रभारी कविश सिंघई आदि प्रमुख है। इनमें से अधिकांश लोग विद्यार्थी परिषद के समय से श्री शर्मा से जुड़े हुए है। 


दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री ओर सांसद प्रहलाद पटेल के कोटे से उपाध्यक्ष रूपेश सेन, महामंत्री गोपाल पटेल एवं रामेश्वर चौधरी, मंत्री संजय यादव आदि प्रमुख है। गोपाल पटेल पूर्व में जिलाध्यक्ष के लिए भी सांसद प्रहलाद पटेल की पहली पसंद थे। लेकिन विद्यार्थी परिषद टाइम से वीडी शर्मा से जुड़े रहे प्रीतमसिंह लोधी बाजी मार गए थे। इधर पूर्व विधायक उमादेवी खटीक को केंद्रीय मंत्री ओर टीकमगढ़ सांसद वीरेंद्र खटीक के कोटे से तथा हटा के अनुराग बर्धन हजारी को केंद्रीय मंत्री सिंधिया के कोटे से उपाध्यक्ष बनाए जाने की खबर है। संघ कोटे से चंद्रभान पटेल को उपाध्यक्ष रामलाल उपाध्याय को कार्यालय मंत्री बनाया गया है।  

जबकि अन्य पदाधिकारियों को स्थानीय विधायको एवं जातिगत संतुलन को ध्यान में रखकर कार्यकारणी में जगह दी गई है। जबकि पूर्व मंत्री जयंत मलैया के समर्थकों को पूरी तरह से नजरांदाज कर दिया गया है। कल तक जिला महामंत्री रहे तथा भाजपा जिलाध्यक्ष की दौड़ में शामिल रहे रमन खत्री के अलावा जिला उपाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि आलोक गोस्वामी, अखिलेश हजारी आदि को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। वहीं मलैया समर्थक अन्य अनेक पूर्व पदाधिकारियों की भी अनदेखी की गई है।

 कार्यकारणी में  9 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 9 मंत्री ,एक कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय मंत्री, एक जिला मीडिया प्रभारी एवं एक जिला सह मीडिया प्रभारी नियुक्ति..  


दमोह जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रीतम सिंह लोधी की बहुप्रतीक्षित जिला कार्य समिति के 25 पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष श्रीमती उमा देवी खटीक पूर्व विधायक हटा, रूपेश सेन जबेरा, दीपक उपाध्याय नोहटा, चंद्रभान पटेल हटा, संजय सेन दमोह, ब्रज गर्ग दमोह, अमित बजाज दमोह ,अनुराग वर्धन सिंह हजारी हटा, विनोद राय जबेरा, जिला महामंत्री सतीश तिवारी दमोह ,गोपाल पटेल पालर दमोह ,रामेश्वर चौधरी दमोह ,जिला मंत्री अरविंद उपाध्याय पथरिया, संजय यादव दमोह ,अनीता खरे हटा, श्रीमती अनीता सिंह गौड़ जबेरा ,श्रीमती वर्षा रैकवार दमोह ,उत्तम सिंह जबेरा,  बृजेश दुबे हटा, श्रीमती अर्चना जैन पूर्व पार्षद दमोह, श्रीमती रश्मि साहू तेंदूखेड़ा, जिला कार्यालय मंत्री एडवोकेट रामलाल उपाध्याय दमोह, जिला कोषाध्यक्ष  सुरेश पटेल पथरिया, जिला मीडिया प्रभारी कविश सिंघई पथरिया, सह जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार दमोह शामिल है। जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने घोषित कार्यकारणी में संपूर्ण जिले एवं हर वर्ग को प्रतिनिधित्व दिए जाने का दावा किया है। पदाधिकारियों की औसत आयु 50 वर्ष से भी कम बताते हुए इसे भाजपा की सबसे युवा टीम बताया है
शाम को विशेष आमंत्रित, स्थाई आमंत्रित एवं जिला कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की घोषणा..
 जिला सह मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार द्वारा रविवार शाम जारी विज्ञप्ति में बताया कि भाजपा की जिला कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्यों में भाव सिंह लोधी, बहादुर पटैल, भूप सिंह चौरई, आलोक गोस्वामी, कमल सिंघई, संजय राय, नरेन्द्र सिंह चंदेल, अनिल मिश्रा, मुरारी पटैल, देवी सिंह नंदरई, कुंवरमन पटैल, बी.डी.बाबरा, प्यारे लाल भारती, मूरत सिंह ठाकुर, राजा भैया सिंह, राजेश सिंघई, रामगोपाल सोनी, नरोत्तम पटैल, रामसींग ठाकुर, चित्तूर सींग, बिहारी पटैल, हरिशंरक चौधरी को रखा गया है।
स्थाई आमंत्रित सदस्यों में प्रहलाद पटैल, पी.एल. तंतुवाय, धर्मेन्द्र सिंह लोधी,  राहुल सिंह लोधी, जयंत मलैया, रामकृष्ण कुसमरिया, चंद्रभान सिंह  लोधी,  दशरथ सिंह लोधी, लखन पटैल, सोनाबाई अहिरवाल, विजय सिंह राजपूत, बिहारी लाल गौतम, विघासागर पांडे, हेमंत छाबडा, नरेन्द्र व्यास, राजेन्द्र गुरू, शिव चरण पटैल, आलोक अहिरवाल, बद्री पटैल, खरगराम
पटैल, संतोष रानी / खडग सींग, मालती असाटी, मालती तंतुवाय, सुनीता / पप्पू सिंघई को रखा गया है।

 जिला कार्यकारिणी सदस्यों  में कविता राय, राकेश दुबे, डॉ. वीर सिंह, राजकुमार सिंह, ज्ञानी विश्व्कर्मा, रामकली तंतुवाय, चंद्रवती अठया,राजकुमार जैन, नर्मदा राय, रामअवतार कुडेरिया, भगत सिंह पटैल, भरत मिश्रा, तीरथ पटैल, लता केशरवानी, इंद्रकुमार चौरहा, प्रशांत तिवारी, राजाराम सोनी, मुन्ना लाल अहिरवाल, नर्मदा सूर्यवंशी, कृष्णा सेंगर, छाया साहू, बबली विश्वीकर्मा, दर्गेश मिश्रा, रीता दुबे, झाम सींग, संतोष अठया, कुसुम खरे, मगन बाजपेयी, मधु सेन, पाल सींग, सुनीता सोनी, नुसरत खान, दिनेश सिंह लोधी, रामसिंह केवट, सतेन्द्र जैन, नर्मदा दुबे, मनीष
सोनी, अमान सिंह लोधी, पहाडी सिंह, विनीता ठाकुर, परषोत्तंम जैन, देवेन्द्र जैन, सिब्बूं जैन, रामजी सिंह, वीरेन्‍द्र गौंड, मीना ठाकुर, रिषभ जैन, रणधीर सिंह, महेन्द्र  तिवारी, रामकरण पटैल, विजय जैन, तुलसी राम कुशवाहा, जुझार सिंह लोधी, किरण पटैल, जया तंतुवाय, मनोज सराफ, सुम्मेैर अहिरवार, कोशल्या अहि, गीताजंली तिवारी, ब़जेश पटैल, श्याम नायक, बिहारी यादव, अंकित अग्रवाल, हल्कूसिंह ठाकुर, विनीता साहू, जगदीश अग्रवाल, भगवत लोधी, पुष्पेन्द्री परिहार, कोमल विश्वककर्मा, जितेन्द्री सिंह शामिल किए गए है। 

Post a Comment

0 Comments