Ticker

6/recent/ticker-posts

अपर कलेक्टर आनंद कोपरिहा को रिटायरमेंट पर अधिकारी कर्मचरियों ने विदाई देकर कार्य कुशलता को याद किया.. SDOP पथरिया केसी उपध्याय को SP आफिस में ससम्मान विदाई.. इधर 33 साल तक PHE में सेवाए देने वाले हेल्पर मुबारक खान को विदाई

 रिटायरमेंट पर अपर कलेक्टर की कार्यकुशलता की प्रशंसा  

दमोह। रिडार्यटमेंट खुशहाल तरीके से व्यतीत करें, अपर कलेक्टर ने कोरोना कॉल में बहुत बढ़िया काम किया, मुझे फील्ड पर भी जाना होता था, लगभग एडीशनल कलेक्टर ने ही कार्य सम्भाला था, साथ ही कंटेन्मेंट जोन के आदेश भी एडीएम ही करते थे। इस आशय के विचार कलेक्टर तरूण राठी ने एडीशनल कलेक्टर की सेवा निवृत्ति उपरांत बिदाई के समय व्यक्त किये। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री हेमंत चैहान के अलावा राजस्व विभाग से जुड़ा अमला मौजूद था।
कलेक्टर श्री राठी ने कहा चाहे शांति समिति की बैठक हो या लॉ एण्ड ऑर्डर से जुडी हुई कोई बात हो सभी कुछ बहुत अच्छे तरीके से श्री कोपरिहा ने सम्भाला हुआ था। आपके मार्गदर्शन एवं कार्यकुशलता को बहुत लोग मिस करेगें, इन सब चीजे के लिए हमारा व्यवहार ही दर्शाता हैं कि हम कर्मचारियों के प्रति कैसा व्यवहार रखते थे।


 बिदाई के इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री आनंद कोपरिहा ने कहा कलेक्टर सर के साथ मैने लगभग डेढ़ वर्ष काम किया, यदि कोरोना कॉल मे मैं इन्फेक्शन हो जाता तो शायद मेरे लिए वह असम्भव हो पाता कि मैं ठीक हो पाता। उन्होंने कहा कलेक्टर सर को यह बात मालूम थी उन्होंने कहा आपको कही आने जाने की जरूरत नही हैं आप ऑफिस में रहिए, उनकी चिंता मेरे विषय में उसके लिए सदैव में उनका ऋणी रहूँगा। इस अवसर पर अन्य अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन तहसीलदार आलोक जैन और आभार डिप्टी कलेक्टर भव्या त्रिपाठी ने व्यक्त किया।

भू-अभिलेख शाखा में दी गई भावभीनी विदाई..

दमोह। दमोह अपनी 35 वर्षों की सेवाएं प्रदान करने के उपरांत अपर कलेक्टर आनंद कोपहिया के सेवानिवृत्त होने पर भू अभिलेख शाखा में भावभीनी विदाई दी गई।   इस अवसर पर  अपर कलेक्टर  श्री आनंद कोपरिया ने  अपने सेवाकाल के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दिए गए  सहयोग  के लिए  आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि  आप लोग अपने कार्य के प्रति ईमानदारी से  जुटे रहे  तो सफलता हमेशा ही आपको मिलेगी।

इस अवसर पर  एसडीएम गगन बिसेन, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक ठाकुर, आर आई भरत पांडे, दिनेश असाटी, नीलेश मिश्रा, अभिषेक जैन ,मुकेश अनिल दुबे मनोज राज आदि सहित सभी कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान पर भू अभिलेख शाखा के सभी कर्मचारियों की उपस्थिति रही कार्यक्रम का संचालन दिनेश प्यासी द्वारा किया गया

कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर श्री कोपरिया को अधीक्षक भू-अभिलेख श्रीमती वर्षा दुबे द्वारा सम्मान पत्र भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए अधीक्षक भू-अभिलेख श्रीमती दुबे ने कहा  कि उनके बताए हुए निर्देशों का हमेशा ही पालन किया जाएगा। क्योंकि उनके कार्यकाल में जिस प्रकार से कार्य सीखने का अनुभव प्राप्त हुआ है, वह अविस्मरणीय है।

पथरिया एसडीओपी उपध्याय को रिटायरमेंट पर विदाई


दमोह। पुलिस विभाग में लंबे समय तक निरंतर सेवाए देने के बाद एसडीओपी पथरिया रहते हुए श्री केबी उपाध्याय रिटायर हुए है। उनकी सेवानिवृत्त पर एसपी आफिस में आज सम्मान विदाई देते हुए उनके कार्यकाल की प्रशंसा की गई। इस अवसर पर एसपी हेमंत चैहान, एएसपी शिवकुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने पुष्प माला पहनाकर उनका स्वागत किया। श्री उपाध्याय को शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में रक्षित केंद्र निरीक्षक संजय सूर्यवंशी, हिंडोरिया थाना प्रभारी टीआई संधीर चैधरी, नोहटा थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह राजपूत के अलावा श्री उपाध्याय के परिजनों की खास मौजूदगी रही। 

33 साल तक सेवाए देने वाले हेल्पर खान को विदाई


दमोह। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग दमोह में श्री मुबारक खान विनियमित सेवा में हेल्पर के पद पर अपनी 33 साल पूरे कर सेवा से मुक्त हुए। इस मौके पर श्री खान का सभी ने पुष्पमाला एवं शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यपालन यंत्री एचएल अहिरवार, सहायक यंत्री अशोक मुकाती आदि अधिकारियों की खास उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सूरज गुप्ता, सुरेश सेन, रमेश अग्रवाल, डीआर राठौर, कैलाश विश्वकर्मा, जगमोहन लोधी, महेंद्र चैबे, विजय रावत, स्नेह लता महोबिया, चांदनी असाटी आदि ने श्री मुबारक खान के दीर्घायु की एवं स्वस्थ जीवन की कामना की है। संचालन ओपी सरैया ने किया। आभार नंद कुमार ठाकुर हैंडपंप टेक्नीशियन द्वारा व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0 Comments