Ticker

6/recent/ticker-posts

वैलेंटाइन डे से लेकर बसन्तोत्सव के माह फरवरी में.. पंच गृही योग सभी राशि वालो पर दिखाएगा शुभ अशुभ असर.. इस माह होने वाले ग्रहों के राशि परिवर्तन का किस राशि पर पड़ेगा क्या असर.. बता रहे है दिल्ली के प्रसिद्ध ज्योतिष विश्लेषक प. रविंद्र शास्त्री

फरवरी प्यारा सा महीने में कौन से व्रत-त्योहार ओर गोचर..

साल 2021 का आगाज हो चुका है और प्रत्येक इंसान इस वर्ष को बीते साल से अच्छा और यादगार बनाने में जुटा हुआ है। साल 2020 बेशक से किसी भी इंसान के लिए यादगार नहीं रहा है। हालांकि इस 2021 की शुरुआत से ही लोगों के दिलों में सामान्य जीवन जीने की और अपने जीवन की परेशानियों को दूर करने की आस और कोशिश है। लोग धीरे-धीरे ही सही लेकिन कोरोना के चंगुल से निकलकर सामान्य जीवन जीते नजर आ रहे हैं।  

 जानते हैं कि, प्रेम का यह महीना फरवरी हम सभी के जीवन में क्या कुछ नया और खास लेकर आने वाला है। फरवरी के महीने में जन्मे लोगों की विशेषताएँ क्या क्या होती हैं। तो आइए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं फरवरी महीने का विस्तृत लेखा-जोखा एक जगह। साथ ही जानिए इस महीने से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां जो आपका जीवन बदल सकती हैं। 

फरवरी में सूर्य, शुक्र और मंगल का गोचर..


फरवरी मे सबसे पहले पांच ग्रही योग बनने जरहा है जिसमे सुर्य ,चन्द्र, बुध, गुरु, शुक्र, शनि मकर राशि में पांच ग्रहों का समाबेस होगा जो सभी के जीवन में कुछ महतत्वपूर्ण प्रभाव करेगा 

 12 फरवरी को जब  सूर्य देव का कुम्भ राशि में गोचर होगा: सूर्य देव 12 फरवरी 2021, शुक्रवार को रात 9 बज-कर 03 मिनट पर, मकर राशि से निकलकर अपने पुत्र शनि की दूसरी राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। 

 इस महीने के दूसरे गोचर होगा 21 फरवरी को, जिसमें शुक्र का कुम्भ राशि में गोचर होगा: शुक्र ग्रह अपना स्थान परिवर्तन करते हुए 21 फरवरी 2021, रविवार की सुबह 02:12 बजे मकर राशि से निकलकर, अपने मित्र शनि के स्वामित्व वाली कुम्भ राशि में गोचर करेंगे। 

इस महीने का आखिरी और तीसरा गोचर..22 फरवरी 2021 को, जिसमें मंगल का वृषभ राशि में गोचर होगा: इस गोचर के दौरान  मंगल ग्रह 22 फरवरी 2021, सोमवार की सुबह 5 बज-कर 02 मिनट पर, मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा।

फरवरी के महीने में जन्मे लोगों के बारे में कुछ खास बातें 


फरवरी में जन्मे लोगों का लकी नंबर: 4, 7, 9

फरवरी में जन्मे लोगों का लकी रंग: सफेद, बेबी पिंक, मेहरून

फरवरी में जन्मे लोगों का लकी दिन: शनिवार, गुरुवार

फरवरी में जन्मे लोगों का लकी रत्न: एमेरल्ड (पन्ना), एमेथिस्ट (रॉक क्रिस्टल)

फरवरी में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व: फरवरी में जन्मे लोग आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं और उनका यही आकर्षण उन्हें दूसरे लोगों से एकदम अलग बनाता है। इसके अलावा फरवरी में जन्मे लोगों की सबसे बड़ी खूबी होती है उनकी दो नेचुरल शक्तियां, एक उनका इनट्यूशन पावर और दूसरा उनकी ग्रास्पिंग पावर। यानी चीजों को समझने और ग्रहण करने की उनकी शक्ति। ।

फरवरी में जन्मे लोगों का रोमांस: जैसा कि, आप जानते हैं कि फरवरी का महीना प्यार का महीना का कहा जाता है ऐसे में स्वाभाविक है कि फरवरी में जन्मे लोग बेहद ही रोमांटिक किस्म के होते हैं। प्यार में इन्हें किसी भी तरह का छिछोरापन बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। हालाँकि कई मामलों में देखा गया है कि, फरवरी में जन्मे लोग प्यार के मामले में यह लोग दोस्ती और प्यार में अक्सर कंफ्यूज रहते हैं। हालांकि प्रेम में पड़ने के बाद यह बेहद ही वफादार और शानदार पार्टनर बनकर उभरते हैं।

फरवरी में जन्मे लोगों का करियर: फरवरी के महीने में जन्मे लोग अपने भाग्य की बजाय अपने कर्म से आगे बढ़ने में विश्वास रखते हैं। इसके अलावा इस महीने जन्मे लोग दूसरों की मदद करने के लिए हर समय तैयार और तत्पर रहते हैं। हालांकि करियर में सफलता इनको काफी इंतजार के बाद हासिल होती है। इस महीने में जन्मे लोग करियर के मामले में डॉक्टर, लेखक, शिक्षक, चित्रकार, कंप्यूटर विशेषज्ञ, अभिनेता या नेता बनते हैं।

फरवरी में जन्मे लोगों का आर्थिक पक्ष: फरवरी के महीने में जन्मे लोगों का आर्थिक पक्ष जीवन भर ठीक-ठाक ही रहता है क्योंकि, इन्हें अपने जीवन में प्रगति धीरे-धीरे मिलती है। ठीक उसी तरह आर्थिक पक्ष भी धीरे-धीरे सही होता है। इस महीने जन्मे लोग फ़िज़ूलखर्ची नहीं करते हैं और धन को संचय करने में ज्यादा विश्वास रखते हैं।

फरवरी में जन्मे लोगों का स्वास्थ्य: फरवरी में जन्मे लोग बुद्धिमान स्वभाव के और लंबी कद काठी के होते हैं। इसके अलावा अपने कौशल ज्ञान की वजह से अपनी बात लोगों के समक्ष बेहतर ढंग से पेश करने में भी कामयाब रहते हैं। कुल मिलाकर स्वास्थ्य के प्रति इस महीने में जन्मे लोग काफी सजग होते हैं।

फरवरी में जन्मे लोगों का समाज में मान सम्मान: फरवरी में जन्मे लोग अक्सर भाग्य के मामले में थोड़े पिछड़े होते हैं। हालांकि इनमें एक विशेष तरह का लुभावना अंदाज़ होता है जो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। यह अपनी वाकपटुता से महफिल को जीत लेते हैं और इनकी यही खूबी इन्हें समाज में अच्छा नाम प्रसिद्धि कमाने में भी मदद करती है। शाहिद कपूर, धनुष, जैकी श्रॉफ़, अभिषेक बच्चन, अमृता सिंह यह कुछ नाम चीन सितारे फरवरी के महीने में ही जन्मे हैं।

सुझाव: जितना मुमकिन हो पौधों और सूर्य देव को जल अर्पित करें।

*इस महीने की कुछ महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां*


मेष..मेष राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना बेहद शानदार रहने वाला है। इस दौरान आपके अंदर जोश और जुनून की कोई कमी नहीं होगी। इस महीने आप अपना हर काम पूरी शिद्दत और लगन के साथ शुरू और पूरा करेंगे

वृषभ..वृषभ राशि के जातकों को इस महीने उनके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। आप अपनी चुनौतियों से लड़कर आगे बढ़ेंगे। साथ ही आप अपना घर बनाने के विषय में कोई बड़ा निर्णय इस महीना ले सकते हैं। 

मिथुन..मिथुन राशि के जातकों को इस महीने उनके भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है। जिससे आप अपने कार्य क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। हालांकि इस महीने आप को सावधान रहने की भी उतनी ही आवश्यकता पड़ेगी क्योंकि, इस दौरान आपको अच्छे और बुरे दोनों ही तरह के परिणाम प्राप्त होने वाले हैं।

कर्क..कर्क राशि के जातकों के लिए ढेरों अवसर लेकर आ रहा है। कई सारा काम एक साथ करने की वजह से आपके ऊपर प्रेशर हावी रह सकता है। साथ ही सलाह दी जाती है कि, यदि आप विदेश जाने का विचार कर रहे हैं तो इस महीना उसे टाल दें क्योंकि, इस दौरान ग्रहों की स्थिति आपके लिए अनुकूल संकेत नहीं दे रही है। 

सिंह..सिंह राशि के जातकों के लिए तो फरवरी का महीना आपके लिए थोड़ा चुनौती-पूर्ण रहने वाला है। विशेष तौर पर आर्थिक पक्ष और स्वास्थ्य के मोर्चे के लिहाज से। हालाँकि आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आप अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और नेतृत्व की क्षमता और मेहनत के बल पर अपनी सभी चुनौतियों से जीतने में कामयाब रहेंगे।


कन्या..कन्या राशि के जातकों के लिए बेहद ही शुभ परिणाम लेकर आने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौरान कन्या राशि की सिंगल जातक किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। हालांकि अगर आप विदेश जाने का ख़्वाब देख रहे हैं तो आपको अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति इस महीना आपको बेहद ही है सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

तुला..तुला राशि के जातकों को फरवरी के महीने में मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। इस दौरान आपको कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। हालांकि इस महीने आप लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने में भी कामयाब रहने वाले हैं। दोस्तों और प्रिय जनों का आपको खूब सहयोग प्राप्त होगा। जिसकी मदद से आपको अपने हर काम में सफलता हासिल होगी।

वृश्चिक..वृश्चिक राशि के जातकों के लिए फरवरी का यह महीना मिश्रित परिणाम ही लेकर आएगा। इस महीने आपको ढेरों यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। ऐसे में आप अपने परिवार को ज्यादा वक्त नहीं दे पाएंगे। हालांकि कुल मिलाकर बात करें तो इस महीने आप अपने जीवन में सुख का अनुभव करने में कामयाब रहने वाले हैं। 

धनु..धनु राशि के जातकों के बारे में बात करें तो फरवरी के महीने में आपको हर क्षेत्र में परिणाम हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। साथ ही स्वास्थ्य के प्रति भी आपको ज्यादा सजग रहने की सलाह दी जाती है। नौकरी की तलाश में हैं तो, आपको कई जगह से इंटरव्यू की कॉल आ सकती है। कुल मिलाकर कड़ी मेहनत और इच्छाशक्ति के दम पर आप अपना यह महीना अच्छा बना सकते हैं।

मकर..मकर राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना काफी चुनौती-पूर्ण रहने वाला है। इस महीने तनाव लेने से बेहतर होगा आप अपने काम पर ज्यादा ध्यान दें और काम की प्राथमिकता के तर्ज पर ही काम का बीड़ा उठाएं और उसे पूरा करें। इस राशि के जो जातक विदेश रह रहे हैं उन्हें इस महीने स्वदेश लौटने का मौका प्राप्त हो सकता है। 

कुम्भ..कुंभ राशि के जातकों को फरवरी के महीने में बेहद ही सोच समझकर कोई भी कदम उठाने की आवश्यकता होगी। इस दौरान आपके ख़र्चों में भी वृद्धि होने की आशंका है। ऐसे में अपने धन का आपको विशेष नियोजन करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सावधान रहने की सलाह दी जा रही है। हालांकि इस राशि के जातक अपनी नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं उन्हें इसमें सफलता हासिल हो सकती है।

मीन..मीन राशि के जातकों के लिए फरवरी का यह महीना काफी शुभ साबित होगा। इस महीने आपको आर्थिक उन्नति की प्रबल संभावनाएं हैं। इसके अलावा अगर आपका कोई काम काफी समय से अटका हुआ था तो इस महीने वह पूरा भी हो सकता है। हालांकि इस महीने आपको काफी यात्राएं करनी पड़ सकती है। निश्चिंत रहें इन यात्राओं से आपको लाभ ही मिलेगा। हालाँकि मीन राशि के विद्यार्थी जातकों को अपनी पढ़ाई को लेकर के एकाग्र होने की बेहद आवश्यकता पड़ेगी। अन्यथा इस महीने आपका पढ़ाई से ध्यान भटक सकता है।

*पं. रविन्द्र शास्त्री*

*न्यू फ्रैंड्स कॉलोनी माता का मन्दिर नई दिल्ली*

*7701803003**7529934832*

Post a Comment

0 Comments