कसाई मंडी कांड में चौकी प्रभारी एवं पुलिसकर्मी सस्पेंड.. इधर अतिक्रमण एवं सड़क पर अंडा, मांस, बिरयानी दुकानों पर कार्रवाई जारी..

कसाई मंडी कांड में चौकी प्रभारी पुलिसकर्मी सस्पेंड

 दमोह। नगर के कसाईमंडी नूरी नगर सीता बावली क्षेत्र में कल एक गर्भव्ती गाय की हत्या के बाद उपजे आक्रोष तथा हिंदू संगठनों के ज्ञापन प्रदर्शन के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके अवैध अतिक्रमणों पर बुल्डोजर कार्यवाही की गई थी। आज दूसरे दिन भी कोतवाली प्रुलिस की टीम यहां पर सक्रिय रही वही कसाई मंडी कांड के बाद चौकी प्रभारी के साथ एकं पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया। यहां के बंद कैमरे चालू कराने के साथ 5 पुलिस कर्मियों की तैनाती भी की गई है। 
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से सामने आई शिकायतों और मांगों पर प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई तत्काल कराई गई है। गौवंश की रक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यवस्थाओं को मजबूत किया है। कलेक्टर श्री यादव ने कहा संबंधित चौकी प्रभारी एवं उनके सहयोगी को पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल निलंबित किया गया है। वहीं चौकी क्षेत्र में कैमरे बंद होने की जानकारी सामने आने के बाद सभी 26 कैमरे चालू करा दिए गए हैं। उन्होंने कहा पुलिस चौकी को स्थाई चौकी के रूप में विकसित करने के लिए शासन से मांग की गई है ताकि क्षेत्र में स्थाई पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। फिलहाल तात्कालिक व्यवस्था के तहत 5 पुलिसकर्मियों की पदस्थापना कर ड्यूटी लगाई गई है। उन्हें लगातार गश्त करने तथा नियमित रूप से क्षेत्र की निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। 

सड़क पर मांस विक्रय की शिकायतों पर कार्रवाई.. कलेक्टर ने कहा सड़क पर मांस विक्रय की शिकायतों पर कल भी कार्रवाई की गई थी। आज पुनः टीम को मौके पर भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी तथा आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। इसका उद्देश्य शासन के नियमों का पालन सुनिश्चित करना और ऐसी स्थिति दोबारा निर्मित होने से रोकना है।

दमोह शहर में रविवार शाम अंडा, मांस और मछली की दुकानों पर पुलिस प्रशासन का छापा, कराए जा रहे हैं इस अवसर पर टीआई एच आर पांडे,तहसीलदार रॉबिन जैन, टीआई कोतवाली मनीष कुमार, खाद्य सुरक्षा निरीक्षक माधवी बुधौलिया, नगर पालिका सीएमओ राजेंद्र सिंह  पुलिस प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

अतिक्रमण पर नियमानुसार कार्रवाई.. अतिक्रमण के संबंध में कलेक्टर ने कहा नगरपालिका द्वारा संबंधित पक्षों को विधिवत नोटिस देने और सीमांकन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद निर्धारित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा चुकी है। अन्य अतिक्रमणों की सूचनाएं भी प्राप्त हुई हैं।

इन मामलों में सर्वोच्च न्यायालय की गाइडलाइन एवं निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने कहा प्रशासन के सूचना तंत्र को और मजबूत करने की आवश्यकता हैए ताकि इस तरह की घटनाओं या परिस्थितियों के निर्मित होने से पहले ही उनकी जानकारी प्राप्त हो सके और चर्चा एवं समन्वय के माध्यम से समय रहते उनका निराकरण किया जा सके।

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ