Ticker

6/recent/ticker-posts

नए कृषि कानूनों के विरोेध में किसानों के साथ कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन.. तेंदूखेड़ा में टैक्टर रैली पथरिया में धरना देकर ज्ञापन सौंपा.. इधर भाजपा के मंडल प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को.. संगठनात्मक गुण सिखाकर सम्मानित किया गया..

टैक्टर रैली के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए सैकड़ों कांग्रेसी

दमोह। जिले के तेंदूखेड़ा महसील मुख्यालय पर केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस ने शनिवार को किसान संगोष्ठी कर बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन किया धरना प्रदर्शन के बाद एक विशाल ट्रैक्टर रैली जिसमें लगभग 30 ट्रैक्टर 407 वाहन दो पहिया वाहन सहित सैकड़ों किसान शामिल हुए। बसस्टैंड से लगभग एक किलोमीटर तहसील कार्यालय तक किसानों का केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी प्रदर्शन का दौर चलता रहा। 

सबसे आगे बेंड बाजे और किसान स्लोगन लिए तख्तियां जिसमें किसान अपने-अपने स्लोगन हां तो मेरी एक कैन सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे साथ ही किसान जय जवान जय किसान के नारे लगाते हुए चल रहे थे एक ट्रैक्टर को स्वयं पूर्व विधायक प्रतापसिंह चला रहे थे जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय टंडन सहित कांग्रेसी सवार थे जनों ने तहसील पहुंचकर तहसीलदार को महामहिम राष्ट्रपति के नाम से ज्ञापन सौंपा गया। 

इसके पूर्व बस स्टैंड पर दोपहर 12 बजे से धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में किसान सम्मिलित हुए। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रताप सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय टंडन, जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र सिंह ऋषि भैया, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष नितिन मिश्रा, सेवादल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, रजनी ठाकुर  कौशल्या मेंमार कृष्णा यादव, शोभाराम नामदेव, रघुनाथ यादव आदि धरने को संबोधित करते हुए नए कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए इनको वापिस लेने की मांग की। धरना प्रदर्शन के बाद तहसील कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। 

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष द्वारका सिंह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तेजगढ़ रघुनाथ यादव ठाकुर रूप सिंह, हरिराम ठाकुर, युवराज तिवारी जबेरा, डॉ ओपी अवस्थी, बलराम यादव, शोभाराम यादव, पीतांबर साहू, तिलक राज,, कपिल गोटिया, पहलाद भक्त यादव, नारायण सेन, राहुल चैकसे, गोपाल दुबे, कृष्णा यादव, आशीष खरे, जमुना यादव, इमरत यादव, आशीष साहू, रामकुमार साहू ,राजकुमार ठाकुर, आशीष खरे, कुलदीप उपाध्याय तेजगढ़ क्षलौन  तारादेही नोहटा जबेरा शायद अनेक ग्रामों के किसान सम्मिलित रहे। तेंदूखेड़ा से विशाल रजक की रिपोर्ट

किसानों का शोषण करने में जुटी केंद्र सरकार -प्रजु यशोधरन

पथरिया/दमोह।  केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा लगातार ही तीन काले कानूनों के नाम पर किसानों का शोषण किया जा रहा है। जहां एक ओर किसानों का हितैषी बताने वाली लगातार ही किसानों का शोषण कर रही है। वहीं दिल्ली में आंदोलनरत किसानों की मौत के बाद भी केंद्र सरकार के कानों में जूं नहीं रेंगी है। आज किसान दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। यह बात पथरिया में किसानों के समर्थन में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक प्रजु यशोधरन द्वारा व्यक्त किए गए। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा समूचे देश मैं जिस प्रकार से आंदोलन चलाए जा रहे हैं उससे कांग्रेश किसानों के हित में लगातार ही संघर्ष करती रहेगी।

इस अवसर पर सभा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पदाधिकारी डॉ मनीषा दुबे, जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य राव बृजेंद्र सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भरत श्रीवास्तव, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष गौरव पटेल सहित अनेक वक्ताओं ने सभा को संबोधित किया। तत्पश्चात सभी कांग्रेसी जनों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम श्रीमती अदिति यादव को सौंपा। धरना प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र के सैकड़ों की तादाद में किसानों की उपस्थिति रही सभा का सफल संचालन भरत श्रीवास्तव अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष और वक्ताओं का हुआ सम्मान 

दमोह। जिला भाजपा कार्यालय मे मंडल अध्यक्षों और जिले के वक्ताओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि प्रदेश संगठन ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से परिपक्व करने के लिए मंडल स्तर पर जो प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किये उससे कार्यकर्ताओं को बहुत कुछ सीखने मिला है। हमारा कार्यकर्ता वह डंडा है जिसमें भाजपा का झंडा है। साथ ही उन्होंने वक्ताओं की भी भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि पहले हमारे पास एक दर्जन वक्ता थे लेकिन अब हमारे पास दो दर्जन वक्ता है। जो कभी भी कही भी पार्टी का पक्ष और संगठनात्मक विचार रख सकते है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं के द्वारा अयोध्या में भव्य मन्दिर निमार्ण के लिए धन संग्रह कार्य मे प्रण प्राण से जुटेंगे। 

इस असर पर जबेरा विधायक धर्मेन्द्र लोधी लोधी ने कहाँ कि मंडल प्रशिक्षण वर्ग मे भाजपा कार्यकर्ताओं का जो प्रशिक्षण वर्ग हुआ और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की जो रीति नीति जानी निश्चिंत रूप से उसका फायदा हमारी पार्टी को होगा।  हटा विधायक पी एल तंतुवाय ने कहा कि 6 अप्रैल, 1980 को स्थापना के बाद आज 40 साल के इतिहास में भाजपा अनेक कीर्तिमान रच रही है। सत्ता तो इससे पहले भी हासिल की लेकिन आज की बीजेपी इतिहास रच रही है.।संघर्ष के दौर से निकल कर पार्टी आज सत्ता के शिखर पर है। इस अवसर परं भाजपा के मंडल अध्यक्ष और जिले वक्ताओं के कार्यालय के कम्प्यूटर ऑपरेटर दीपक अवस्थी,चैकीदार रम्मू प्रजापति का भी सम्मान किया गया। संचालन अरविंद उपाध्याय व आभार भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोपाल पटेल के द्वारा व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष पं.विधासागर पांडे, देवनारायण श्रीवास्तव, पूर्व विधायक दशरथ सिंह लोधी, लखन पटेल, उमा देवी खटीक, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी, मंडल प्रशिक्षण वर्ग के प्रमुख गोपाल पटैल, रूपेश सेन, रमन खत्री, बहादुर पटैल, संजय सेन, देवी सिंह नंदरई, सतीश तिवारी, सिद्वार्थ मलैया, मनीष सोनी, कपिल सोनी, मोन्टी रैकवार, दीपक उपाध्याय, मनीष तिवारी, संतोष रोहित, कपिल शुक्ला,उम्मेद सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

Post a Comment

0 Comments