Ticker

6/recent/ticker-posts

अंधेरी रात में रिमझिम बारिश के बीच रफ्तार का कहर.. अनियंत्रित बोलेरो पलटने से गाड़ी के नीचे दबे चालक की मौके पर मौत..पांच घायलों में दो गंभीर का जिला अस्पताल में इलाज जारी.. फतेहपुर मडियादो मार्ग पर देर रात की घटना..

 अंधेरी रात में रिमझिम बारिश के बीच रफ्तार का कहर.. 

दमोह। जिला मुख्यालय से करीब 45-50 किमी दूर फतेहपुर
मड़ियादो मार्ग पर डोली गांव के समीप देर एक बेलोरो पलटने से गाड़ी के नीचे दब चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो जाने तथा गाड़ी में सवार पांच अन्य लोगो के घायल हो जाने का घटनाक्रम सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरी गांव से मड़ियादौ जा रही बोलेरो डोली के समीप रात करीब 12 बजे अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे चालक देवेंद्र सोनी गाड़ी के नीचे दब कर रह गया। और बाद में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गाड़ी में फंसे अन्य लोगों को पीछे के कांच फोड़ कर  बाहर निकाला गया। क्या सब लोग किसी कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे।

 घटना की जानकारी लगने पर मौके पर पहुची 100 डायल व 108 की मदद से घायलों को हटा अस्पताल ले जाया गया। जहाँ हटा निवासी याकूब पठान, हरिनारायण साहू व लक्ष्मण लोधी का इलाज जारी है। जबकि देवेंद्र बिदौल्या मडियादौ तथा लक्ष्मण  सिंह हटा की हालत गंभीर होने पर रात में ही 108 से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहा उनका उपचार जारी है। मडियादो थाना पुलिस ने एक्सीडेंट का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments