हाईवे पर दमोह जेल कर्मी की कार आग का गोला बनी.. सपत्नि सवार थे ASI प्रीतम सिंह..

 चलती कार में भड़की आग, ASI बाल-बाल बचे

जबलपुर। दमोह जेल में ASI के पद पर पदस्थ प्रीतम सिंह अपनी पत्नी के साथ सिहोरा में एक फंक्शन में शामिल होने के बाद कार से अपने घर पान उमरिया लौट रहे थे। इसी दौरान थाना सिहोरा क्षेत्र के ग्राम मौशम के पास हाईवे पर MP 34ZH 6571 नंबर की शिफ्ट कार में अचानक आग लग गई।
देखते ही देखते कार आग की लपटों से घिर गई और कुछ ही देर में वाहन बुरी तरह जल गया। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार में आग लगने की सूचना मिलते ही सिहोरा थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने कार में सवार ASI प्रीतम सिंह और उनकी पत्नी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद दमकल की मदद से कार में लगी आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में ASI प्रीतम सिंह और उनकी पत्नी को किसी तरह की चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि आग में उनकी कार पूरी तरह जल गई।
थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि वह नाइट गश्त पर थीं, इसी दौरान उन्हें हाईवे पर कार में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पति-पत्नी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। आग लगने का कारण तकनीकी खराबी, शॉर्ट सर्किट या कोई अन्य वजह थी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। वाजिद खान की खबर
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ