Ticker

6/recent/ticker-posts

मध्यप्रदेश उपचुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर भाजपा कार्यालय से लेकर ह्रदयस्थल घंटाघर तक जश्न का माहौल.. मप्र में शिवराज सरकार को पूर्ण बहुमत लेकिन बिहार विधान सभा में कांटे के मुकावले ने भाजपा नेताओं की धुकधुकी बढ़ाई..

  भाजपा की शानदार जीत पर जश्न का माहौल बना 

दमोह। मध्यप्रदेश विधानसभा की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली शानदार सफलता से चारों तरफ जश्न का माहौल बना हुआ है भाजपा कार्यालय से लेकर शहर के हृदय स्थल घंटाघर तक जहां पार्टी नेता कार्यकर्ता आतिशबाजी मिष्ठान वितरण के साथ एक दूसरे को बधाई देकर खुशियां मनाते नजर आए वहीं कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा।

विधानसभा उपचुनाव के दौरान सागर की सुरखी से लेकर दमोह लोकसभा की मलहरा विधानसभा सीट तक भाजपा की शानदार जीत का जश्न प्रदेश के अन्य उपचुनाव में भी भाजपा प्रत्याशियों की सफलता की वजह से दोगुना होता नजर आया है। दमोह जिला मुख्यालय पर सुबह से ही जहां भाजपा कार्यालय में नेता कार्यकर्ताओं के बीच में एक दूसरे को बधाइयां देने का तांता लगा रहा। वहीं शाम को हृदय स्थल घंटा घर पर पहुंचकर आतिशबाजी फटाके के साथ बधाई और मिष्ठान वितरण को दौर देर तक चलता रहा। इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष विद्यासागर पांडे ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके पूर्व सांसद पूर्व मंत्री  रामकृष्ण कुसमरिया बाबाजी के साथ  पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ताओं को बधाइयां दी और मिष्टान्न खिलाया।

इस दौरान हटा विधायक पीएल तंतुवाय, नगरपालिका की पूर्व अध्यक्ष श्रीमति मालती असाटी, महामंत्री रमन खत्री, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष बी.डी.बाबरा, बृज गर्ग, मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी,संतोष रोहित, अनुपम सोनी, मोन्टी रैकवार, गुड्डू पटेल, देवेन्द्र राजपूत, मोनू चैरसिया, भरत यादव, संजय गौतम, िववेक अग्रवाल, रीतेश सोनी, राघवेन्द्र परिहार, सुरेश पटेल, रामलाल उपाध्याय, अशोक भारती, आलोक मुखरैया, युवराज कुसमरिया, पंकज सेन, निखिल ठाकुर, मोहन पटेल, द्वारका पटेल, देवकी पटेल, रामेश्वर चैधरी, श्याम दुबे, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतिभा तिवारी, बबली विश्वकर्मा, वर्षा रैकवार, ऋतु पांडे, रशमी शर्मा, मुकेश राजपूत, भागीरथ पटेल, दीपक सोनी, जमना चैबे, अखलेश ठाकुर, हरि रजक, गोलू साहू, हर्ष पटेल, बबलू चक्रवर्ती, पन्ना लाल लखेरा, रघु गुप्ता की विशेष रूप से मौजूदगी रही।

मध्यप्रदेश विधानसभा की 28 सीटों के लिए उपचुनाव में 20 से अधिक सीटें भारतीय जनता पार्टी के खाते में जाने से यहां पर देश में शिवराज सरकार का भविष्य उज्जवल हो गया है वही भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी सरकार की अस्थिरता के टेंशन से मुक्त हो गए हैं इधर बिहार चुनाव के एग्जिट पोल एनडीए के खिलाफ में जाने के बावजूद नतीजों के पहले आए रुझानों ने भाजपा समर्थकों में जहां जोश और उत्साह भरने का काम किया आज शाम तक बिहार में कांटे के मुकाबले की स्थिति आ जाने से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता संस्था में टीवी चैनलों के सामने बैठे नतीजों पर टकटकी लगाए नजर आए। अभिजीत जैन की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments