Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी का हुआ जगह-जगह स्वागत.. पार्टी कार्यालय में पूर्व पदाधिकारियों ने.. लोधी भवन में समाजजनों ने किया स्वागत.. पूर्व मंत्री जयंत मलैया के निवास पर जाकर लिया आर्शीवाद..

पार्टी कार्यालय में पूर्व पदाधिकारियों ने किया स्वागत
दमोह। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रीतम सिंह लोधी का जगह जगह स्वागत करते हुए बधाई देने का दौर जारी है। जिला भाजपा कार्यालय में  पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव और उनकी टीम के द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का पुष्पामाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार जिला भाजपा कार्यालय पहुचे प्रीतमसिंह लोधी का पूर्व जिलाध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव, पूर्व महामंत्री रमन खत्री, पूर्व ,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती असाटी, पूर्व नगर अध्यक्ष वृज गर्ग,महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती कविता राय, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, जिला महामंत्री भारत यादव आदि ने आत्मीय स्वागत किया।
इसी कड़ी में नगर अध्यक्ष संतोष रोहित ,मनीष तिवारी ,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कपिल सोनी, महा मंत्री विशाल शिवहरे, संजय सेन, श्याम शिवहरे, दिलेश चैधरी, राकेश गुरु अरुण सोनी, गोलू बजाज, धर्मेंद्र चैबे, रितेश सोनी, गोलू साहू, गीतेश अठिया महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतिभा तिवारी, बबली विश्वकर्मा, सुधा झारिया, बर्षा रैकवार, आदि द्वारा भाव भीना स्वागत किया गया। 
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने किया स्वागत
दमोह। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा बीजेपी कार्यालय पहुंचकर भाजपा के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह लोधी का पुष्पाहार पहनाकर जोरदार स्वागत किया एवं उन्हें श्रीफल भेंट किया। इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष बीडी बावरा जी कहा कि हमें आशा ही की जो जिम्मेदारी पार्टी ने आपको सौंपी है उसे अब अवश्य पूरा करेंगें साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर संतोष रोहित, संजय रोहतास, प्रेमलाल, वी.डी राज, सुबोध राज, राजेंद्र राज सहित अन्य की उपस्थिति रहीं।
पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया से लिया आर्शीवाद..
पूर्व वित्त मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता जयंत मलैया के निवास पर भी एड०प्रीतम सिंह लोधी का स्वागत किया गया इस अवसर पर प्रीतम ने वरिष्ठ नेता जयंत भैया से आशीर्वाद लिया। भाजपा के जिला महामंत्री रमन खत्री के निज निवास पर भी खत्री परिवार द्वारा प्रीतम सिंह लोधी का स्वागत किया गया एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।
जिला लोधी क्षत्रिय समाज ने किया स्वागत

दमोह। जिला लोधी क्षत्रिय समाज के द्वारा प्रीतम सिंह लोधी के भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त होने लोधी सामुदायिक भवन में फूल माला पहनाकर, पगड़ी बांधकर, शाल श्रीफल के साथ भव्य स्वागत सम्मान किया गया। एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। उल्लेखनीय है कि प्रीतम सिंह जिला लोधी क्षत्रिय समाज संगठन में जिला कोषाध्यक्ष के पद पर हैं और अब भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर समाज को गौरवान्वित किया। 

इस अवसर पर सभी युवाओं ने मिलकर ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ आगे बढ़ने और समाज का नाम रोशन करने हेतु शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष हाकम सिंह, पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह, दयालु ठाकुर, राज कुमार सिंह, मुकेश सिंह लोधी, रवि सिंह ठाकुर, जागेश्वर सिंह लोधी, सुरेन्द्र सिंह लोधी, पदम सिंह ठाकुर, गजराज सिंह ठाकुर, कृष्णकांत सिंह, पूरन लोधी, इंदरजीत सिंह, देवेंद्र सिंह शिक्षक, देवेंद्र सिंह मम्मा, विवेक सिंह लोधी, राकेश सिंह लोधी, राम लोधी, कृष्णकांत लोधी, पंकज सेन, महेश सिंह की उपस्थिति रहीं।

Post a Comment

0 Comments