Ticker

6/recent/ticker-posts

साइलो केंद्र पर किसानों की गेहूं तुलाई में गड़बड़ी.. प्रति ट्राली तौल में 40 किलो तक की कमी होने के आरोप.. भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने धर्म कांटे पर गड़बड़ी के नजारें को देख.. एसडीएम तहसीलदार को हालात से अवगत कराया..

साइलो केंद्र पर किसानों की गेहूं तुलाई में गड़बड़ी !
 दमोह। साइलो केंद्र पर आवश्यक सुविधाओं के लिए परेशान किसानों को अब गेहूं तुलाई के नाम पर छले जाने का मामला सामने आया है। अनोखा आरोप है कि यहां संचालित धर्म कांटे में गड़बड़ी करके तोल की जा रही है। जिससे प्रति ट्राली होने वाली तौल में 40 किलो तक की गड़बड़ी का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। 
 किसानों की समस्या और शिकायतों पर मौके पर मौजूद अधिकारियों तथा तौल कर्मचारियों द्वारा द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने के बाद गुरुवार को भारतीय किसान संघ के स्थानीय पदाधिकारीयो ने साइलो  केंद्र पहुंचकर स्वयं गड़बड़ी का जायजा लिया और किसानों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। 
किसान संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रभान पटेल ने बताया कि खरीदी केंद्र सायलो पर गेहूं की खरीदी गड़बड़ी की जा रह है। कांटे में एक ट्राली में 40 किलो की घटा बड़ी हो रही। यह धांधली देखकर उन्होंने तत्काल एसडीएम तहसीलदार सभी पदाधिकारियों को हालात से अवगत कराया है। अनेक किसानो ने बताया की 50 कुंटल गेहूं एक ट्राली में लाया था जिसमें 45 किलो कम निकला।
 किसान संघ के मंडल अध्यक्ष पूरनलाल पटेल ने बताया कि महेश पटेल, संतोष यादव, रमेश यादव द्वारका विश्वकर्मा, कन्हैया भूरे सिंह ठाकुर, विष्णु विश्वकर्मा, इमरत सिंह धमारा आदि किसानो ने अपनी-अपनी ट्राली में गड़बड़ी की बात कही है। इस दौरान कुछ किसानों ने बताया कि एक किसान का दो रजिस्ट्रेशन हैं तो फीडिंग करने के लिए शपथ पत्र भी मांगे जा रहे हैं।  साइलो केंद्र से राम मिलन पटेल की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments