Ticker

6/recent/ticker-posts

दमोह-पन्ना स्टेट हाई वे पर बेहद दर्दनाक हादसा.. पिकअप तथा ऑटो की भिड़ंत में तीन महिलाओ की मौत, दर्जन भर घायल.. ऑटो के परखच्चे उड़ गए..

आँटो-पिकअप भिड़ंत में 3 की मौत दर्जन भर घायल-
दमोह। दमोह पन्ना स्टेट हाइवे पर एक बार फिर रफ्तार का कहर जानलेवा साबित हुआ है। हटा थाना अंतर्गत करैया गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो रिक्शा तथा पिकअप वाहन के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में तीन महिलाओं की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो में सवार महिलाएं दमोह से विवाह समारोह में खाना बनाने के लिए अमानगंज गई थी। जहां से वापस दमोह लौट रही थी। इधर अमानगंज तरफ जा रही पिकअप बटियागढ़ के घूंघस गांव से वापस महोन्द्रा जा रही थी। अचानक दोनों वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।
 हादसे में मृतकों के नाम रेखा रानी तथा इमरती बाई सामने आए हैं। अन्य मृतको की पहचान नहीं हो सकी है।
भिड़ंत इतनी जबरजस्त थी कि ऑटो रिक्शा के परखच्चे उड़ गए तथा वह सड़क से उछलकर दूर फिक गया। हादसे में घायल करीब दर्जनभर लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया घटना की जानकारी लगने पर सोमवार सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मामले में विश्व जानकारी का इंतजार किया जा रहा है ताजा अपडेट के लिए 1 घंटे बाद फिर से इस खबर को खोल कर पढ़ना नहीं भूले। घटना स्थल से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments