Ticker

6/recent/ticker-posts

मप्र में दो हादसों में 3 दर्जन से अधिक घायल.. सागर छतरपुर रोड पर टूरिस्ट बस ट्रक से टकराई, उज्जैन देवास मार्ग पर प्रशिक्षु महिला पुलिस की बस लोडर से टकराई..

2 बस दुर्घटनाओं की खबर से मची अफरा-तफरी-
मप्र के मालवा और बुंदेलखंड अंचल में गुरुवार रात दो अलग-अलग सड़क हादसों की खबर से अफरा तफरी के हालात बने हुए हैं दोनों सड़क हादसों में 3 दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। 
सागर छतरपुर मार्ग पर कर्रापुर के समीप एक टूरिस्ट मिनी बस और ट्रक में भिंडन्त हो जाने से 14 यात्रियों के घायल होने की खबर है। यह बस महाराष्ट्र से प्रयागराज इलाहाबाद जा रही थी। बस में सवार अधिकांश यात्री महाराष्ट्र के निवासी बताए गए हैं।
 दुर्घटना की जानकारी लगने पर मौके पर हंड्रेड डायल पुलिस और 108 पहुंची तथा बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाल कर बंडा के अस्पताल तथा सागर रवाना किया गया है। 11 घायल यात्री  सागर जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। बहरिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। घटना में ट्रक चालक को भी गंभीर चोटें आने की जानकारी सामने आई है। वहीं मिनी बस के चालक को भी गंभीर चोट आ पहुंची। हादसे के बाद करीब घंटे भर तक सागर छतरपुर मार्ग पर जाम के हालात बने रहे।

ताजपुर के पास मप्र पुलिस की बस लोडर से टकराई-
उज्जैन देवास मार्ग पर महिला पुलिसकर्मियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। देवास से लौट रही बस सड़क किनारे खड़े एक लोडर से टकरा गई। हादसे में 20 से अधिक महिला पुलिस कर्मी के घायल होने जिनमें दो की हालत गंभीर होने पर इंदौर रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात प्रशिक्षणार्थी पीटीएस महिला पुलिसकर्मियों से भरी बस ताजपुर के पास रोड रोलर से टकराने ज बाद सड़क से उतरकर खेत मे घुस गई। जिसमें 20 से ज्यादा पुलिसकर्मी महिलाएं घायल हो गई। जिनमे दो की हालत गंभीर होने पर इंदौर रेफर कर दिया गया है। 
मप्र पुलिस कि इस बस में करीब 30 महिला प्रशिक्षु पुलिस कर्मियों की होने की जानकारी सामने आई है। जो फायरिंग रेंज से प्रशिक्षण के बाद वापस लौट रही थी। फिलहाल स्थानीय पुलिस ने घटना मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments