कॉम्बिंग गश्त में 27 स्थाई, कुल 71 वारंट तामील..
दमोह। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधियों में पुलिस का भय व्याप्त करने तथा लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की धरपकड़ के उद्देश्य से दिनांक 15-16.11.2026 की दरम्यानी रात पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संपूर्ण दमोह जिले में विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के दौरान जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा सघन चेकिंग एवं दबिश देकर विभिन्न अपराधों और अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध निम्नानुसार प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की गई।
स्थाई वारंट तामीली : लंबे समय से फरार चल रहे 27 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तारी वारंट तामीली: विभिन्न प्रकरणों में वांछित कुल 44 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों की चेकिंग: क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु 42 गुण्डा बदमाशों तथा 20 निगरानी बदमाशों की भौतिक रूप से चेकिंग कर उन्हें आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई।
अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही: आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय में लिप्त आरोपियों के विरुद्ध कुल 26 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध कार्यवाही: सट्टा एक्ट के अंतर्गत 01 प्रकरण तथा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत 05 प्रकरण दर्ज कर अवैध रूप से हार-जीत का दांव लगाने वालों पर कार्यवाही की गई। निवारक कार्यवाही: शांति भंग की आशंका के मद्देनजर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126/135 के तहत कुल 55 प्रकरणों में 55 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक/निवारक कार्यवाही की गई।


.jpg)


0 टिप्पणियाँ