फायरिंग की वीडियो सोशल मीडिया पर अपडेट करना महंगा पड़ा.. इधर बुजुर्ग से मारपीट के वायरल वीडियों पर तंगड़ी तोड़ परेड..

 सोशल मीडिया पर फायरिंग वीडियो वायरल, कार्यवाही

दमोह। एसपी श्री आनंद कलादगि द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली आपत्तिजनक एवं गैरकानूनी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने एवं कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य में दिनांक 10.11.26 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें एक युवक बंदूक की नाल को ऊपर कर के लापरवाही एवं उतावलेपन में फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है। 

फोटो में बंदूक की नाल के चारों ओर धुआँ दिखाई दे रहा है, जिससे मानव जीवन एवं व्यक्तिगत सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा था, जो पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह एवं नगर पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में उक्त वायरल वीडियो को तत्काल संज्ञान में लेते हुए मामले की गंभीरता से तस्दीक की गई। 

जांच के दौरान प्राप्त जानकारी के आधार पर उक्त वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान दीपेश सोनी निवासी बगिया मोहल्ला दमोह के रूप में हुई। यह घटना दिनांक 9.11.26 की रात्रि लगभग 10.30 बजे की होना पाया गया। उक्त कृत्य मानव जीवन को संकट में डालने वाला पाए जाने पर आरोपी दीपेश सोनी के विरुद्ध थाना कोतवाली दमोह में अपराध क्रमांक 991/26 धारा 125 बीएनएस अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया।

बुजुर्ग से मारपीट के वायरल वीडियों पर पुलिस का एक्शन.. दमोह नगर के बजरिया वार्ड क्षेत्र में एक बुजुर्ग के साथ अमानवीयता पूर्ण बरताव करते हुए मारपीट किए जाने के वायरल वीडियों पर पुलिस का एक्शन सामने आया है। एसपी के निर्देशन में एक्शन लेते हुए कोतवाली पुुलिस ने आरोपित युवकों का पता लगाकर उनके खिलाफ मामला दर्ज करके हिरासत में लेने में देर नही की।

दरअसल एक बुजुर्ग के साथ बेल्ट लात घूंसों के साथ मारपीट करते जीन चार युवको का एक वीडियों पिछले दिनों सोशल मीडिया पर मजमकर वायरल होने के बाद मीडिया का सूरखिया बना रहा था। जिसको संज्ञान में लेते हुए कोतवाली पुलिस ने आरोपित युवकों को उनके ही अंदाज में सबक सिखाने के बाद जिला न्यायालय में पेश किया गया। इस दौरान गुनाह करना पाप है न्यायालय हमारा बाप है जैसे नारे लगाते लंगड़ाते हुए चलते आरोपित नजर आण्। कोतवाली पुलिस के इस एक्शन में टीआई मनीष कुमार के साथ टीम का योगदान रहा। 

पांच अपराधों में फरार एवं इनामी आरोपी गिरफ्तार..  दमोह। एसपी श्री आनंद कलादगि (IPS) द्वारा फरार एवं इनामी आरोपियों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया है। जो पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह एवं नगर पुलिस अधीक्षक दमोह के मार् दर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में थाना कोतवाली से टीम गठित की गई..

जो दिनांक 13.11.2026 को थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 858/26,860/26,863/26,511/26,409/26 में फरार आरोपी आकाश उर्फ डूठा पिता रियाज कुरैशी निवासी बजरिया, वार्ड नंबर 07 दमोह को गिरफ्तार किया गया आरोपी की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा इनाम घोषणा की गई थी।आरोपी को गिरफ्तार कर मान. न्यायालय पेश किया गया सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों के नाम थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार ,सउनि रामकुमार ठाकुर,सउनि राकेश पाठक, प्रधान आरक्षक हेमंत अवस्थी, आरक्षक योगेन्द्र यादव, विक्रम राठौर, सुमित चौबे।

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ