महादेव/ इमलिया घाट में भगवान बिरसा मुंडा मूर्ति..
दमोह। भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस के तहत इमलिया घाट और महादेव घाट में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन कर उनके योगदान का स्मरण किया। कार्यक्रम में पहुंचे सभी आदिवासी भाइयों.बहनो नागरिकों का पुष्प पंखुड़ियां से स्वागत सम्मान किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2021 में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लेकर जनजातीय समाज के सम्मान और गौरवशाली इतिहास को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की पहल की थी। यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने भगवान बिरसा मुंडा जी की 151वी जयंती के अवसर पर इमलिया घाट और महादेव घाट में आयोजित भव्य मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में कही। सांसद श्री कुलस्ते ने कहा कि जनजातीय समाज के महापुरुषों और उनके ऐतिहासिक योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से देश में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इसी क्रम में रानी कमलापति के सम्मान में हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन किया गया। ऐसे प्रयास जनजातीय समाज के गौरव सम्मान और इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम हैं।उन्होंने कहा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण कराना हम सभी के लिए गौरव का विषय है। दमोह विधायक जयंत मलैया और सांसद श्री लोधी एवं राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी के प्रयासों से यह अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित हुए नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमाओं की स्थापना जनजातीय समाज के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। इससे जनजातीय समुदाय में विशेष उत्साह और उल्लास का वातावरण है। राज्यमंत्री श्री लोधी ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा तेंदूखेड़ा में लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से भव्य शहीद स्मारक का निर्माण कराया जाएगा। इस स्मारक में महान जनजातीय वीर शंकर शाह एवं रघुनाथ शाह की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। उन्होंने कहा इस पहल से तेंदूखेड़ा में जनजातीय समाज के लिए एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक केंद्र विकसित होगा जो आने वाली पीढ़ियों को जनजातीय वीरों के त्याग बलिदान और गौरवशाली इतिहास से परिचित कराएगा। प्रदेश के आनंद विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ने कहा आज का दिन अत्यंत हर्ष और गौरव का दिन है। भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमाओं का दो प्रमुख स्थानों पर लोकार्पण होना जनजातीय समाज के सम्मान गौरव और सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती प्रदान करने वाला है। मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष डॉ रामकृष्ण कुसमरिया ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने बहुत ही कम उम्र में अंग्रेजों के आतंक और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करते हुए आदिवासियों की रक्षा की उन्हें प्रशिक्षित किया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उनके जीवन का यह संघर्ष हम सभी के लिए एक महान प्रेरणा का स्रोत है उन्होंने कहा भगवान बिरसा मुंडा ने कभी किसी से हार नहीं मानी और न ही कभी भयभीत हुए यही कारण है कि आज पूरा देश उन्हें भगवान के रूप में आदर और श्रद्धा के साथ याद करता है। दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि यह जिले के लिए गौरव और सौभाग्य की बात है कि जिले में दो स्थानों पर जनजातीय समाज के आराध्य भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं का अनावरण किया जा रहा है। इनमें इमलिया घाट एवं महादेव घाट शामिल हैं। इसके तहत तीन प्रमुख आयोजन किए जाएंगे ताकि जनजातीय समाज के बीच अधिक से अधिक पहुंचकर उनके गौरवशाली इतिहास और महापुरुषों के योगदान को सम्मान दिया जा सके।दमोह विधायक जयंत मलैया ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को जनजातीय समाज के लिए गौरव का अवसर बताया। उन्होंने कहा पिछले वर्ष जब यहां कार्यक्रम आयोजित किया गया था उस दौरान स्थानीय लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित करने की मांग रखी थी। समाज की इसी भावना और मांग को ध्यान में रखते हुए यहां उनकी प्रतिमा स्थापित की गई है।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, श्यामा उरैती, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, सिद्धार्थ मलैया, सत्येंद्र सिंह लोधी आदि ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रमों में विधायक हटा उमा देवी खटीक, पूर्व मंत्री दशरथ सिंह, भावसिह मासाब, जिला पंचायत सदस्य रजनी ठाकुर एवं साहिल सिंह, जनपद अध्यक्ष दमोह प्रीति कमल ठाकुर, वर्षा रैकवार, अखिलेश हजारी, रमन खत्री, गोपाल पटेल, महेश पटेल, रूपेश सेन, कंछेदी मरावी, संजय यादव, अजय सिंह, नितेंद्र सिंह, मनीष तिवारी, कपिल सोनी, राघवेंद्र सिंह, सुरेश सेठ, संतोष रोहित सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के नागरिक जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ