पूर्व सीएसपी नेहा पच्चीसिया को HC से बड़ा झटका.. पुलिस कार्रवाई को चुनौती देने वाली याचिका खारिज..

पुलिस कार्रवाई को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

जबलपुर। कटनी में पदस्थ रही पूर्व सीएसपी नेहा पच्चीसिया को हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। उनके खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर और  पुलिस कार्रवाई को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई किए जाने के बाद हाईकोर्ट में उसे खारिज कर दिया है।

दरअसल अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त कराने हाईकोर्ट पहुंची थीं नेहा पच्चीसिया,पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए अदालत से राहत मांगी गई थी। लेकिन हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई के बाद याचिका खारिज कर दी गई।

अदालत के फैसले से पूर्व सीएसपी को कोई राहत नहीं मिल सकी है। वही उनकी एफआईआर और पुलिस कार्रवाई को चुनौती देने की कानूनी कोशिश को झटका लगा है। फिलहाल,याचिका खारिज होने के बाद एफआईआर और पुलिस कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग पूरी नहीं हो सकी है। वही एफआईआर दर्ज होने के बाद से फरार चल रही पूर्व सीएसपी नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें आप और भी ज्यादा बढ़ती नजर आ रही है। जबलपुर से वाजिद खान की खबर

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ