मृतक नाम से मनरेगा मजदूरी भुगतान की जनसुनवाई में गूंज.. इधर सीएम हेल्पलाइन लापरवाही पर 26 अधिकारियों को नोटिस..

मृतक नाम से मनरेगा मजदूरी भुगतान की शिकायत
दमोह। ग्राम पंचायत गुंजी में मृत व्यक्ति के नाम से मनरेगा के अंतर्गत मस्टर रोल जारी कर मजदूरी भुगतान किए जाने के गंभीर मामले की जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के संबंध में आज मंगलवार को जनसुनवाई में समस्त ग्रामवासियों ने मिलकर एक शिकायती पत्र कलेक्टर के नाम सौपा गया है। जिसमें मांग की है कि जनपद पंचायत दमोह के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गुंजी में ळ-त्।ड-ळ के क्रियान्वयन में गंभीर अनियमितता किए जाने का मामला सामने आया है। 

प्राप्त ऑनलाइन सरकारी अभिलेखों एवं ळत्।डळ डनेजमत त्वसस पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत गुंजी के निवासी निरंदा पटैल के नाम से मस्टर रोल जारी किया गया है,जबकि संबंधित व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है। इस मामले में ऑनलाइन उपलब्ध दस्तावेजों में निम्नलिखित जानकारी सामने आई है संबंधित व्यक्ति का जॉब कार्ड नंबर एमपी-11-005-071-002/746-। है। मनरेगा पोर्टल पर मस्टर रोल क्रमांक 5513 दर्ज है। मस्टर रोल में कार्य अवधि 29/05/2026 से 03/06/2026 तक दर्शाई गई है। संबंधित कार्य का नाम स्टोन पत्थर की खखरी बडे तालाब से बहादुर के खेत तक दर्ज है। मस्टर रोल में संबंधित व्यक्ति के नाम के सामने उपस्थिति दर्ज दिखाई दे रही है। पोर्टल पर भुगतान की स्थिति ब्तमकपजमक तथा भुगतान दिनांक 06/07/2026 प्रदर्शित हो रही है। मस्टर रोल में उपस्थिति के कॉलम में राहुल नाम प्रदर्शित हो रहा है। यदि संबंधित व्यक्ति की मृत्यु कार्य अवधि से पूर्व हो चुकी थी, तो उनकी मृत्यु के बाद उनके नाम से मस्टर रोल में उपस्थिति दर्ज होना और मजदूरी भुगतान होना गंभीर वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितता का संकेत है।

जनसुनवाई में 265 आवेदनों पर सुनवाई..


दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आये आवेदकों की समस्याओं को सुना। इस दौरान सामान्य जनसुनवाई में 265 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को समय.सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।
जनसुनवाई में 32 आधार अपडेशन एवं 165 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही जनसुनवाई के दौरान कुछ सामूहिक आवदेन भी दिए गए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे अपर कलेक्टर राकेश मोहन त्रिपाठी डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गन्धर्व एसडीएम दमोह संजय दुबे डिप्टी कलेक्टर ब्रजेश सिंह डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति लोकसेवा प्रबंधक चक्रेश पटेल सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

सीएम हेल्पलाइन निराकरण में लापरवाही पर 26 अधिकारियों को नोटिस.. दमोह। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण में लापरवाही निम्न विभागीय ग्रेडिंग तथा शिकायतों को निर्धारित समय.सीमा में अटेंड नहीं करने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिला स्तरीय समीक्षा के दौरान कमजोर प्रगति वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाया है। शिकायतों के निराकरण में विभिन्न विभागों के शिथिलता बरतने वाले 16 अधिकारियों एवं  शिकायतों के प्रति ध्यान न देने एवं असंवेदनशीलता दर्शाने  वाले 10 अधिकारियों को पृथक.पृथक कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। विभागीय ग्रेडिंग में राज्य स्तर पर कमजोर स्थिति एवं प्राप्त शिकायतों पर ध्यान न देने ;नॉट अटेण्डेण्ट  संबंधी शिकायतों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। 

विभागीय ग्रेडिंग में कमजोर  स्थिति पर 16 अधिकारियों को नोटिस.. राज्य स्तर से सीएम हेल्पलाइन में वेटेज के आधार पर प्रतिमाह जारी होने वाली जिले की ग्रेडिंग तथा जिला स्तर पर विभागवार मासिक ग्रेडिंग की समीक्षा में कमजोर स्थिति वाले 16 जिला स्तरीय अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें महिला एवं बाल विकास परिवहन आबकारीए अग्रणी बैंक कृषि लोक निर्माण जिला शहरी विकास अभिकरण नगर पालिका के जिला स्तरीय अधिकारी तथा राजस्व विभाग के तहसीलदार शामिल हैं। नोटिस प्राप्त अधिकारियों में श्री छगन सिंह बामनिया श्रीमती स्वाति पाठकए श्री केशव प्रसाद गांधी श्री एमएस सिद्दीकी श्रीमती कीर्ति वर्मा श्री जगदीश प्रसाद सोनकर श्री कपिल खरे श्री राजेन्द्र सिंह लोधी श्रीमती पारूल चौधरी श्री रघुनंदन चतुर्वेदी सुश्री मानसी अग्रवाल श्री आलोक जैन श्री योगेन्द्र चौधरी श्री वृन्देश पाण्डेय श्री विवेक व्यास एवं श्री आशुतोष गुप्ता शामिल हैं।
नॉट अटेंड शिकायतों पर 10 अधिकारियों को नोटिस.. इसी प्रकार सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायतों को निर्धारित समय.सीमा में अटेंड नहीं करने के मामलों की समीक्षा में भी लापरवाही सामने आने पर 10 अधिकारियों को भी  पृथक से कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें ऊर्जा विभाग श्री प्रशांत खरे सहायक अभियंता ऊर्जा विभाग श्री गुरु चरण पटेल प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कृषि विकास विभाग डॉ राकेश राय  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला अस्पताल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन खाद्य एवं औषधि प्रशासनए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन श्री एस के अग्रवाल कार्यपालन यंत्री गृह निर्माण मंडल श्री आर पी  विश्वकर्मा प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ;डाइट श्री राजेंद्र सह लोधी मुख्य नगर पालिका अधिकारी दमोह नगर पालिका नगर परिषद ध्अन्य नगर निकायए श्री सौरभ गंधर्व उप जिला निर्वाचन अधिकारी दमोह निर्वाचन शाखा तथा श्री हलधर  मिश्रा मुख्य कार्यपालन अधिकारी पथरिया एवं पटेरा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्री रामेश्वर प्रसाद पटेल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जबेरा  पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्री विजय से ठाकुर प्रबंधक ;प्रक्रिया प्रभारी मध्य प्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम शामिल हैं। संबंधित अधिकारियों को कलेक्टर ने निर्धारित समयावधि में जवाब प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया है। संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होने अथवा समय.सीमा में जवाब नहीं देने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ