कलेक्टर के आदेश अनदेखी, नरवाई मैं लगाई आग
दमोह। खेतों में नरवाई में आग पर प्रतिबंध कलेक्टर के आदेशों के बावजूद आग लगाए जाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैे। पटेरा क्षेत्र में राजस्व पुलिस हमले की मौजूदगी में नरवाई की आग में एक ट्रैक्टर के भी चपेट में आ जाने का वीडियो सामने आया है जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह कलेक्टर के आदेशों की सरकारी अमले की मौजूदगी में धज्जियां उड़ाई जा रही है।
पटेरा तहसील के ग्राम फतेपुर मे शनिवार के दिन लगभग 2 बजे राजस्व
ओर पुलिस करमियो के सामने नरवाई मे आग का खुले आम नजरा मोबाइल कैमरे में
कैद होने के बाद अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस
दौरान तहसील पटेरा के RI जागेश्वर पटेल पटवारी
धर्मेन्द्र चक्रवर्ती, पहलाद पटेल ओर पुलिस करमियो सामने मौजूद थे। उनके
सामने नरवाई मे आग लगा दी ओर वही पर खेत मे चल रहे टेक्टर मे भी पीछे से आग
भड़क गई।
गनीमत रही इस समय रहते ट्रैक्टर में लगी आग पर काबू पा लिया गया
अन्यथा बड़ा नुकसान हो जाता। वही मोबाइल कैमरा चलता देखकर मौजूद राजस्व
अमला ने वहां से नौ दो ग्यारह होने में देर नहीं की। जब इस संबंध मे
तहसीलदार पटेरा मानसी अग्रवाल को स्थानीय संवाददाता ने हालात से अवगत कराने
मोबाइल किया तो कॉल रिसीव नहीं हुआ। देखना होगा या घटनाक्रम सामने आने के
बाद कलेक्टर महोदय मामले में क्या कार्रवाई करते हैे।
नेमीनगर में बिजली पोल में लगी भीषण आग.. दमोह।
शहर के नेमीनगर कॉलोनी में बिजली पोल में भीषण आग लग गई, देखते ही देखते
आग बिकराल हो गई और पूरे पोल में लिपटी केबिल धु धु कर जलने लगी। शनिवार दोपहर आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप के हालात बनते देर नहीं लगी।
बताया जा रहा बिजली पोल के बॉक्स में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई जो
उग्र होकर पूरे में फैल गई, स्थानीय निवासियों ने बिजली कर्मचारियों को
घटना की सूचना दी जिसके बाद बिजली विभाग का अमला मौके पर पहुचा और सुधार
कार्य किया गया। सुअर मार बम की चपेट में आईं तीन गौमाताएं.. दमोह
जिले के बांसा तारखेड़ा के पास स्थित ग्राम इमलिया लांजी में एक दर्दनाक
घटना सामने आई है। यहां सुअर बम की चपेट में आने से तीन गौमाताएं गंभीर रूप
से घायल हो गईं। घटना में दो गौमाताओं की मौत हो गई, जबकि एक गौमाता गंभीर
रूप से घायल है। घायल
गौमाता को उपचार के लिए पुराने थाना स्थित वैष्णवी निस्वार्थ गो हॉस्पिटल
में शिफ्ट किया गया है, जहां गौसेवकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। इस
घटना से क्षेत्र के गौसेवकों एवं पशुप्रेमियों में चिंता और दुख का माहौल
है। बेजुबान गौवंश के साथ इस तरह की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। प्रशासन से
मांग है कि घटना की जांच कर सुअर बम रखने या इस्तेमाल करने वालों की पहचान
की जाए और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।


.jpg)


0 टिप्पणियाँ