यात्री बस में पटाखे परिवहन पर हुई बड़ी कार्रवाई..
छतरपुर। त्योहारों का सीजन शुरू होने के पहले प्रतिबंधित पटाखों का परिवहन शुरू हो गया है। छतरपुर जिले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए यात्री बस के ऊपर रखें पटाखों से भरे सात बोरे बरामद करने के साथ यात्री बस को जप्त करने की कार्यवाही की है। मामले में बस के कंडक्टर को आरोपी बनाते हुए उसे हिरासत मैं लेकर कार्यवाही की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लवकुशनगर से सतना जा रही यात्री बस से भारी मात्रा में अवैध पटाखे जब्त किए गए हैं।पुलिस को सूचना मिली थी कि यात्री बस की छत पर बोरों में पटाखे ले जाए जा रहे हैं। चेकिंग के दौरान बस की छत पर रखे 7 बोरों में भारी मात्रा में पटाखे मिले। अधिक भाड़े के लालच में यात्री बस से पटाखों का अवैध परिवहन किया जा रहा था।
पुलिस ने बस कंडक्टर इशाक मोहम्मद निवासी बमीठा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पटाखों और परिवहन में प्रयुक्त बस सहित करीब ₹20.50 लाख का माल जब्त किया है। पटाखे बस में रखने वाले आरोपी बालकिशन कुशवाहा की तलाश जारी है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता एवं विस्फोटक अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जबकि बस के यात्रियों को अन्य साधन से गंतव्य की ओर रवाना किया गया।





0 टिप्पणियाँ