तारादेही स्कूल के कंप्यूटर लैब से लाखों की चोरी के खुलासे पर उठे कई सवाल.. इधर ट्रक की टक्कर से पेट्रोल पंप की लाखों की मशीनें क्षतिग्रस्त..

कंप्यूटर लैब में लाखों की चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

दमोह। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारादेही के कंप्यूटर लैब में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 10 मॉनिटर, सीपीयू, दो प्रिंटर, कंप्यूटर की बोर्ड व माउस सहित करीब ₹5.04 लाख कीमत का चोरी गया सामान बरामद किया गया है।
विद्यालय के प्राचार्य स्वदेश कुमार नेमा द्वारा 1 सितंबर को थाना तारादेही में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट के अनुसार 29 अगस्त से 31 अगस्त 2026 के बीच अज्ञात चोरों ने विद्यालय के कंप्यूटर लैब का ताला तोड़कर वहां रखा कंप्यूटर उपकरण एवं अन्य सामग्री चोरी कर ली थी। मामले में थाना तारादेही में अपराध क्रमांक 90/2026, धारा 305(E) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा एसडीओपी तेंदूखेड़ा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने जांच आगे बढ़ाई। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना के आधार पर दो संदिग्धों से पूछताछ की गई, जिसके बाद दोनों ने मिलकर वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों अनारी गौड़ (28 वर्ष) एवं सुरेश गौड़ (19 वर्ष), निवासी ग्राम तारादेही को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया।
हालांकि वारदात को लेकर उठ रहे कई सवाल.. पुलिस द्वारा दो आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी का पूरा सामान बरामद किए जाने के बाद भी इस मामले में कुछ सवाल चर्चा में हैं। इतनी बड़ी मात्रा में कंप्यूटर उपकरण, मॉनिटर, सीपीयू और प्रिंटर जैसे सामान को स्कूल से निकालकर ले जाना क्या केवल दो लोगों के लिए संभव था? स्थानीय लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि कहीं वारदात में अन्य लोगों की भूमिका तो नहीं थी। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों में से एक के दिव्यांग होने की बात भी सामने आ रही है, ऐसे में इतने भारी और अधिक संख्या में कंप्यूटर उपकरणों को स्कूल से बाहर ले जाने में उसकी भूमिका और वारदात का पूरा घटनाक्रम भी जांच का विषय है। हालांकि इस संबंध में पुलिस की जांच और पूछताछ से ही स्थिति स्पष्ट होगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को मामले में चोरी की पूरी घटना का पुनर्निर्माण, सामान को स्कूल से बाहर ले जाने का तरीका, संभावित अन्य सहयोगियों तथा चोरी के सामान को छिपाने या ले जाने में मदद करने वालों की भी जांच करनी चाहिए, ताकि वारदात से जुड़े सभी तथ्य सामने आ सकें।फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद कर लिया है। अब पुलिस की जांच से यह स्पष्ट होगा कि वारदात में केवल दो लोग शामिल थे या उनके साथ अन्य लोग भी जुड़े हुए थे। पीयूष जैन की खबर..
पेट्रोल पंप पर ट्रक ने मारी टक्कर, मशीनें क्षतिग्रस्त दमोह।  कटनी रोड पर कुम्हारी स्थित इंडियन पेट्रोल पंप पर एक ट्रक द्वारा टक्कर मारकर मशीनों को क्षतिग्रस्त कर दिए जाने तथा ट्रक छोड़कर चालक के मौके से  भाग जाने का घटनाक्रम सामने आया है। बताया जा रहा है कि ट्रक की टक्कर की वजह से करीब 5 लाख रुपए की मशीनों को नुकसान पहुंचा है।
टक्कर मारने वाला ट्रक सागर का बताया जा रहा है जो की मौके पर ही खड़ा हुआ है जबकि चालक ऐसे छोड़ कर भाग गया हैे। घटना की शिकायत किए जाने पर पुलिस जांच कार्यवाही में जुटी हई हैे।
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ