डोमिनोज पिज्जा सेंटर का लाइसेंस सस्पेंड.. एक ही किचिन में वेज नॉनवेज, फूड के लिए एक ही फ्रीजर और ओवन..

डोमिनोज पिज्जा सेंटर का एक सप्ताह लाइसेंस सस्पेंड

दमोह। खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक शिकायत के आधार पर शहर में संचालित डोमिनोज पिज्जा सेंटर निरीक्षण करने पहुंची, जहां अंदर किचन में कई खामियां पाई गई। इसके बाद टीम ने मौजूद स्टाफ को फटकार लगाई और साथ ही नोटिस जारी किया। विभाग की टीम ने सॉस, चीज और क्रीम के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिये हैं।

 बता दें कि निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग ने पाया कि सेंटर में वेज और नॉनवेज फूड एक ही किचन में तैयार किया जा रहा था। इसके अलावा दोनों तरह के खाद्य पदार्थों को एक ही फ्रीजर में रखे जाने की जानकारी भी सामने आई। विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर भी जांच शुरू कर दी है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी माधवी बुधौलिया ने बताया कि सोमवार को एक शिकायत के आधार पर डोमिनोज पिज्जा सेंटर पर कार्रवाई की गई। 12 सितंबर को शिकायत आई थी कि डोमिनोट पिज्जा सेंटर ने ग्राहक को वेज की जगह नॉनवेज पिज्जा डिलेवर किया था, इसके साथ ही उसमें से अजीब सी दुर्गंध भी आ रही थी। जिसके बाद ग्राहक ने खाद्य विभाग में इस मामले की एक लिखित शिकायत दी। शिकायत को गंभीरत से लेते हुए खाद्य विभाग ने ​डोमिनोज सेंटर का निरीक्षण किया।
इस दौरान वेज और नॉनेवज फूड एक ही किचिन में बनाया जा रहा था। साथ ही वेज नॉनवेज फूड के लिए एक ही फ्रीजर और ओवन का भी इस्तेमाल किया जा रहा था। दोनों की पैंकिग भी एक ही स्थान पर की जा रही थी। जो नियमों का उल्लंघन है। फिलहाल के लिए डोमिनोज पिज्जा सेंटर का एक सप्ताह के लिए लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है साथ ही नोटिस जारी किया जा रहा है। साथ ही चीज, सॉस और क्रीम के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे जा रहे हैं।
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ