नौकरी का झांसा देकर कथित पत्रकार ने 8 लोगों से ठगे 24 लाख रुपए.. जबलपुर पुलिस ने मामला दर्ज करके हिरासत में लिया..

आठ शिकायतों के बाद ठगी के खेल का पर्दाफाश 

जबलपुर में नौकरी के नाम पर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। विजयनगर पुलिस ने अंकित श्रीवास्तव पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक अंकित खुद को कथित पत्रकार बताता था।

मामले की शुरुआत धनदेवी शर्मा की शिकायत से हुई।धनदेवी ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने शिकायत की जांच शुरू की।जांच आगे बढ़ी तो कुल आठ फरियादी सामने आए।पुलिस के अनुसार इन लोगों से करीब 24 लाख रुपए लिए गए। किसी को हाईकोर्ट में बाबू बनाने का भरोसा दिया गया। किसी को ग्राम सचिव और हेल्पर की नौकरी का झांसा मिला।।बैंक में सिक्योरिटी गार्ड लगाने की बात भी कही गई।

एडिशनल एसपी आयुष जाखड़ ने मामले की जानकारी दी। उनके मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने घटना स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी के पुराने वारंट की भी जानकारी दी है। अब पुलिस पैसों के लेनदेन और दस्तावेजों की जांच कर रही है। वाजिद खान की खबर

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ