बार डांसर ढाई लाख रुपए लेते होटल में ट्रैप हुई..
जबलपुर। सावधानी हटी दुर्घटना घटी की कहावत सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करने वालों पर भी अक्सर सटीक उतरती है। एक बार डांसर से इश्क लड़ा बैठा एक युवक हनी ट्रैप जैसे हालात का शिकार हो गया। डांसर युवती ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 20 लाख रूपए की मांग करने पर पीड़ित ने हिम्मत दिखाई और पुलिस की शरण ली। इसके बाद₹700000 में डील होने पर जबलपुर के एक चर्चित होटल में ढाई लाख रूपए लेते पुलिस ने डांसर युवती को पकड़ने में देर नहीं की।
यह तस्वीर जबलपुर के गोपाल बाग स्थित कदम थ्री होटल में पहुंची कोतवाली पुलिस कार्यवाही की है। पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के मामले में ऐसा जाल बिछाया कि ढाई लाख रुपए लेते ही युवती पुलिस के ट्रैप में फंस गई।पुलिस के अनुसार ग्वारीघाट थाना क्षेत्र में रहने वाले सार्थक सिंह की करीब एक साल पहले सोशल मीडिया पर उमरिया जिले की निवासी एक युवती से पहचान हुई थी।
जबलपुर के एक बार में डांसर इस युवती मुलाकात के बाद से दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और मुलाकातें होने लगीं।आरोप है कि बाद में युवती ने युवक को धमकाते हुए ढाई लाख रुपये की मांग की और रकम नहीं देने पर थाने में शिकायत करने की धमकियों देने लगी। जिससे परेशान युवक ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की। मामले में सीएसपी अखिलेश गौर ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने पूरी प्लानिंग के साथ ट्रैप तैयार किया।
युवक को युवती के बताए होटल में ढाई लाख रुपये लेकर भेजा गया और पुलिस टीम पहले से मौके पर मौजूद रही। जैसे ही युवक ने युवती को रकम सौंपी, पुलिस ने तत्काल दबिश देकर उसे पकड़ लिया। एक साथी को भी पुलिस में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है । मोबाइल व्हाट्सएप चैट आदि की जांच करके और कितने लोग इनके जाल में फंसे हे इसका पता लगाया जा रहा है। हिरासत में लेकर पूछताछ करके पुलिस पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।


0 टिप्पणियाँ