रीवा में UGC रोलबैक को लेकर अनोखा प्रदर्शन..
रीवा। UGC रोलबैक की मांग को लेकर रीवा में सवर्ण समाज के लोगों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विवेकानंद पार्क से प्रतीकात्मक ‘अर्थी यात्रा’ निकाली, जो कॉलेज चौराहा सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बड़ी पुल पहुंची।
प्रदर्शनकारियों के हाथों में पिंडदान की सामग्री थी और वे ‘कहां मर गए सवर्ण समाज के नेता’ जैसे नारे लगाते नजर आए। प्रदर्शनकारियों ने सवर्ण समाज के नेताओं और जनप्रतिनिधियों के नाम की प्रतीकात्मक अर्थियां तैयार की थीं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि UGC रोलबैक के मुद्दे पर जिन नेताओं जनप्रतिनिधियों से आवाज उठाने की अपेक्षा थी, उनकी कथित निष्क्रियता के विरोध में यह प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया गया है।
बड़ी पुल पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रतीकात्मक अर्थियों का पिंडदान किया और चिता तैयार कर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह कार्यक्रम नेताओं की कथित निष्क्रियता के प्रति नाराजगी जताने के लिए किया गया है। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, आगे भी क्रिया-कर्म की प्रक्रिया जारी रखी जाएगी। चार दिन बाद प्रयागराज में अस्थि विसर्जन और इसके बाद तेरहवीं कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई है।





0 टिप्पणियाँ