विधायक मलैया की अध्यक्षता में शहर विकास पर मंथन
दमोह। विधायक जयंत
मलैया की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्टोरेट कार्यालय में नगरपालिका को
लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें शहर विकास पर मंथन करते हुए
नगरपालिका से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में
भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे नगरपालिका उपाध्यक्ष सुषमा विक्रम सिंह नेता
प्रतिपक्ष विजय जैन एसडीएम सौरभ गंधर्व डिप्टी कलेक्टर ब्रजेश सिंह
नगरपालिका सीएमओ राजेन्द्र सिंह लोधी पीडव्लूडी ई जेपी सोनकर जिला शिक्षा
अधिकारी सत्यम चौरसिया नगरपालिका अधिकारी राजेंद्र सिंह मौजूद रहे। लेकिन
नगरपालिका अध्यक्ष या उनके प्रतिनिधि की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही।
2022 से लंबित कार्यों को भी पूरा करने की तय हुई समय.सीमा.. कलेक्टर ने कहा शहर में कई ऐसे विकास कार्य हैं जो वर्ष 2022 से लंबित हैं। इन कार्यों के लिए राशि उपलब्ध हो चुकी थीए लेकिन कुछ कार्य प्रारंभ नहीं हुए हैं और कुछ कार्य प्रारंभ होने के बावजूद अभी तक पूर्ण अथवा लोकार्पित नहीं हुए हैं। बैठक में प्रत्येक कार्य के लिए समय.सीमा निर्धारित की गई है। निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण कर उन्हें जनता को समर्पित किया जाएगा ताकि जिन उद्देश्यों को लेकर शासन द्वारा कार्य स्वीकृत किए गए और राशि उपलब्ध कराई गई थी वे उद्देश्य पूरे हो सकें तथा शहरवासियों को वास्तविक लाभ मिल सके।कलेक्टर श्री यादव ने कहा हर कार्य की समीक्षा कर उसकी समय.सीमा तय की गई है। संबंधित विभागों को निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करना होगा। यदि कार्य में किसी प्रकार की कठिनाई आती है तो उसकी जानकारी समय पर दी जाए ताकि समस्या का निराकरण करते हुए कार्य को आगे बढ़ाया जा सके। जरूरत पड़ने पर विधायक निधि से भी मिलेगा सहयोग.. बैठक में विधायक जयंत मलैया ने भी शहर के विकास कार्यों के लिए विशेष परिस्थितियों में आवश्यकता पड़ने पर अपनी विधायक निधि से सहयोग देने की बात कही है। यदि किसी कार्य के लिए भोपाल स्तर से राशि की आवश्यकता होगी तो उसके लिए भी प्रयास कर आवश्यक फंड उपलब्ध कराने की पहल की जाएगी। इससे शहरवासियों को यह महसूस हो कि विकास कार्यों में शासन और प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है। जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार होगी विकास कार्यों की समीक्षा..कलेक्टर ने कहा आगामी समय में भी विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ इस प्रकार की बैठकें लगातार आयोजित की जाएंगी। आज लिए गए निर्णयों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा और कार्यों की प्रगति की समीक्षा होती रहेगी। उन्होंने कहा सभी का प्रयास है कि शहरवासियों की समस्याओं का निराकरण हो उन्हें बेहतर सुविधाएं मिलें और दमोह शहर स्वच्छ सुंदर एवं विकसित शहर के रूप में आगे बढ़े।



0 टिप्पणियाँ