लुटेरी दुल्हन खुशबू राजपूत जबलपुर से पकड़ी गई.. शादी के नाम पर फ्राड करने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा..

शादी के नाम पर धोखाधड़ी,लुटेरी दुल्हन पकड़ी गई 

दमोह। कुंवारे युवकों को समाज में शादी करने के लिए लड़कियों की कमी के चलते दलालों का सहारा लेना पड़ रहा वहीं अन्य प्रांतों की अनजान लड़कियों के चक्कर में फंसकर धोखाधड़ी के अनेक मामले भी सामने आ चुके हैं एक समय था जब लड़कों कि दहेज की डिमांड को पूरा करना मुश्किल होता था वहीं अब बदले हुए हालत में शादी करवाने वाले दलाल ही दहेज जैसी रकम पहले वसूल लेते हैं। उसके बाद भी कोई गारंटी नहीं रहती की जिसके साथ शादी हुई है वह धोखा देकर भाग नहीं जाएगी..
 ऐसे ही कुछ हालातो का शिकार देहात थाना अंतर्गत बांसा निवासी दिनेश विश्वकर्मा 4 माह पहले हुआ था विवाह के दो दिन बाद ही दुल्हन जेबरात नगदी लेकर चलती बनी थी और तुम मामले में लुटेरी दुल्हन को उसके साथियों के साथ गिरफ्तार करने में पुलिस को अब जाकर सफलता मिली है। सोमवार को सीएसपी ऑफिस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नगर पुलिस अधीक्षक एच आर पांडे ने लुटेरी दुल्हन के फ्रॉड का पर्दाफाश करते हुए विस्तार से जानकारी दी। 
पुलिस के अनुसार दिनेश पुत्र राम कौशल विश्वकर्मा बांस निवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव के ही नर्मदा पटेल ने सागर जिले के ग्राम कनेरा निवासी नीरज पटेल एवं मालती पटेल के साथ मिलकर जबलपुर रांझी निवासी खुशबू राजपूत के साथ 20 अप्रैल को रानगिर मंदिर से शादी करवाई थी. शादी करने के बदले में 1 लाख 70000 रुपए और 2 लाख 40000 रुपए के जेवर खुशबू राजपूत को दिए थे. लेकिन दो दिन बाद ही 23 अप्रैल को मालती पटेल खुशबू राजपूत की बड़ी बहन बनकर बांसा आई और उसे अपने साथ ली गई साथ यह कह कर गई कि यह पहली विदाई है कुछ दिनों बाद उसे वापस भेज देगी. 
इसके बाद दिनेश विश्वकर्मा ने लगातार अपनी दुल्हन खुशबू राजपूत से संपर्क किया लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला. तब उसने नर्मदा पटेल, नीरज उर्फ धीरज पटेल, मालती पटेल एवं खुशबू राजपूत के विरुद्ध शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने के संबंध में एक शिकायत पुलिस में दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने पूरा मामला जांच में लिया तथा 28 अगस्त को आरोपी नर्मदा पटेल और मालती पटेल को कनेरा ग्राम से गिरफ्तार किया गया
पूछताछ पर मालती पटेल ने अपने पति नीरज और धीरज के साथ मिलकर शादी के नाम पर धोखाधड़ी कर पैसे कमाने का खुलासा किया. इस समय नीरज उर्फ धीरज पटेल अमानगंज के लुटेरी दुल्हन से संबंधित एक अपराध के मामले में पन्ना जेल में बंद है. आरोपी मालती पटेल के मोबाइल में अनेक लड़कियों के कूट रचित आधार कार्ड पाए गए हैं. आरोपी मालती पटेल एवं नर्मदा पटेल को न्यायालय में पेश किया गया है. वहीं खुशबू को 31 अगस्त को जबलपुर के रांझी से गिरफ्तार किया गया है.
घटना के बाद खुशबू ने कोटा राजस्थान में भी दूसरी शादी करके फ्रॉड किया है. पुलिस का दावा हे कि पूछताछ में इस तरह की और भी मामलों की खुलती होने की संभावना है। सफलता हासिल करने वाली पुलिस टीम में देहात थाना टीआई धर्मेंद्र उपाध्याय सागर नाका चौकी प्रभारी विक्रम दांगी सहित पुलिस टीम का योगदान रहा। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओ में मामला दर्ज करके कार्यवाही की गहै है।
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ