कानपुर से इंदौर जा रही ओवर स्पीड बस NH पर ब्रिज वाल से टकराई.. बेंगलुरु के सब इंस्पेक्टर सहित चार की मौत..

 ब्यावरा में ब्रिज वॉल से टकराई तेज रफ्तार बस, 4 की मौत 

इंदौर। मध्य प्रदेश के ब्यावरा में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है. यहां के ब्यावरा में भोपाल बायपास ब्रिज पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर ब्रिज की दीवार से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि ऊपर की सीटों पर सो रहे यात्री खिड़कियों से ब्रिज के नीचे जा गिरे, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में कर्नाटक के एस सब इंस्पेक्टर की भी जान चली गई.

 बस कानपुर से इंदौर आ रही थी. तभी ब्यापरा के पास ब्रिज के कर्व पर बस अनियंत्रित हो गई, जिससे भीषण हादसा हुआ. इस भीषण टक्कर के बाद भयानक मंजर सामने आया, बस से गिरे कई यात्रियों के शव ब्रिज के नीच क्षत-विक्षत हालत में पड़े रहे. वहीं, हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं.

राजगढ़ एसपी अमित तोलानी ने कहा, '' प्रथम दृष्टया ये घटना ओवर स्पीड की वजह से हुई, ऐसा प्रतीत हो रहा है. जिस जगह पर बस ब्रिज की दीवार से टकराई वहां, एक कर्व भी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हादसे में बेंगलुरु की सायबर सेल में पदस्थ सब इंस्पेक्टर रवि केबी पिता बसप्पा की भी मौत हुई है. वे एक आरोपी को पकड़ने के लिए आ रहे थे. उनकी टीम के विश्वनाथ पिता मोहन और रमेश पिता पंडप्पा भी घायल हैं.

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ