चार्जिंग के दौरान स्कूटी में भड़की भीषण आग.. पास में खड़ी कार भी आग के चपेट में आने से बाल बाल बची..

चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी में भड़की भीषण आग..

इंदौर। चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग भड़कने का एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। आग पर जब तक काबू पाया जाता तब तक स्कूटी जलकर खाक हो चुकी थी गनीमत रही की पास में खड़ी एक कार आग की चपेट में आने से बालबल बच गई अन्यथा हादसा ओर भी भीषण हो सकता था।

यह पूरा घटनाक्रम शाजापुर  जिले के कालापीपल क्षेत्र के ग्राम अकोदी में सामने आया है जहां चार्जिंग पर लगी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने स्कूटी को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया और स्कूटी धू-धू कर जलकर खाक हो गई। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली की उस पर काबू नहीं पाया जा सका।


चार्जिंग के दौरन संभवत शॉर्ट सर्किट की वजह से आग भड़कने की यह घटना ग्राम अकोदी निवासी नारायण सिंह राजपूत की इलेक्ट्रिक स्कूटी के साथ हुई हे। गनीमत थी कि स्कूटी को घर के बाहर चार्जिंग के लिए लगाया गया था। स्कूटी चार्जिंग के दौरान पहले अचानक उसमें से धुआं निकलता दिखाई दिया फिर आग की लपटें उठने लगीं।
आग लगने की जानकारी लगते ही
 मौके पर आसपास के लोगों  की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान आग की तेज लपटें उठने की वजह से लोग स्कूटी में विस्फोट की आशंका से भयभीत भी बन रहे। वहीं चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगने की घटना से अन्य  स्कूटी वाले लोग चिंतत भी नजर आए। वहीं गनीमत रही कि नजदीक में खड़ी कार व एक ओर स्कूटी जलने से बच गई।

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ