दमोह कटनी रोड पर चीलघाट में गिरे ट्रक चालक व क्लीनर की जल समाधि.. समय पर रेस्क्यू शुरू होता तो शायद बच जाती जान..,

 चीलघाट में गिरे ट्रक चालक व क्लीनर की जल समाधि

दमोह जिले के कुम्हारी थाना अंतर्गत घाट पुल की रेलिंग तोड़कर शुक्रवार रात एक अनियंत्रित ट्रक लाले के पानी में जाकर पलट गया था हादसे में ट्रक की चालक तथा क्लीनर फस कर रह गए थे शनिवार को ट्रक को बाहर निकालने के साथ ट्रक में फंसे लोगो को बचाने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में काफी विलंब किया गया नतीजन दोनों की जान नहीं बच पाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  एक 16 चका ट्राला शुक्रवार देर रात दमोह कटनी मार्ग पर स्थित चील घाट पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नाले में गिरकर पलट गया था जिससे ट्रक चालक एवं क्लीनर ट्राले में फंसकर रह गए थे। शनिवार को सुबह से घटना की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होती रही थी वही ट्रक में फंसे लोगों को बचाने के लिए कोई खास प्रयास नहीं किए गए थे।

 शाम को मौके पर क्रेन के पहुंचने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।  एसडीईआरएफ टीम और पुलिस द्वारा चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शनिवार देर रात ट्राले में फंसे चालक परिचालक को व मुश्किल बाहर निकल गया लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी। 

मृतकों की पहचान अभिषेक पिता सुरेश चालक और क्लीनर तुलसी पिता गणेश निवासी सुन्नंता थाना त्योंदा जिला विदिशा के रूप में हुई है। रविवार सुबह पुनः रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर ट्राले को भी बाहर निकाला जाएगा। कुल मिलाकर इस दुखद हादसे के बाद जिस तरह से ट्रक में फंसे चालक परिचालक को बचाने निकालने के मामले में संसाधनों के अभाव में लेट लतीफी हुई उससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि शायद ही ट्राले में फंसे लोगों की जान बच पाए और हुआ भी वही। उपरोक्त हालात ने एक बार फिर हादसों के बाद बचाओ अभियान में विलंब तथा क्रेन आदि संसाधनों की समय पर उपलब्धता के हालात की पोल खोल कर रख दी है।
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ