रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदली.. बेटे के बाद रेलवे ट्रेक पर माता पिता के शव मिले.. आर्थिक तंगी में घरेलू कलह बनी जान की दुश्मन..

रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से तीन की मौत 

दमोह। बीना कटनी रेल खंड पर दमोह बान्दकपुर स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो जाने का दुख़द दर्दनाक घटनाक्रम सामने आया है. रेलवे पुलिस ने मौक़े पर पहुंचकर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है.. मामला आर्थिक तंगी के चलते घरेलू कलह का बताया जा रहा है फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है 

 रक्षाबंधन की खुशियों भरे माहौल के बीच शुक्रवार दोपहर एक बेहद दुखद  दर्दनाक घटनाक्रम ने सभी को झकझोर कर रख दिया.. नगर के धरमपुरा वार्ड स्थित रेलवे फाटक के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला पुरुष की मौत हो गई वही यहां से आगे करैया हजारी गांव के समीप एक युवक की भी ट्रेन से कटकर मौत हो गईं.

 मृतक युवक की पहचान करैया हजारी निवास मुकेश अहिरवार 28 वर्ष के रूप में हुई है, जबकि धरमपुरा फाटक के पास ट्रेन से कटे  दंपत्ति भरत अहिरवार तथा उनकी पत्नी uma बताये जा रहे हैं. मुकेश अहिरवार इनका बेटा है.. रेलवे ट्रैक पर एक के बाद एक के बाद एक तीन शव मिलने से सनसनी के हालात बनते देर नहीं लगे.. मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई तथा पुलिस 112 डायल रेलवे पुलिस जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई..

आरपीएफ थाना प्रभारी हरीश कुमार सारस्वत और जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है । पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक भरत अहिरवार के जिला अस्पताल में गार्डन के रूप में कार्यरत रहने की जानकारी सामने आई है वही घटनास्थल से थोड़ी दूर उनकी मोटरसाइकिल खड़ी मिली है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मोटरसाइकिल खड़ी करके पति-पत्नी ने रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली होगी.. 

इधर इसके पहले उनके बेटे का शव करैया हजारी गांव के पास मिलने की खबर सामने आई थी जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बेटे के द्वारा ट्रेन से कट कर सुसाइड कर लेने की घटना से दुखी होकर उनके माता-पिता के द्वारा भी इसी तरह का कदम उठा लिया गया हो.. फिलहाल सुसाइड के कारणों का पता नहीं लग सका है लेकिन उसके पीछे आर्थिक तंगी और पारिवारिक कलह की संभावना जताई जा रही है..

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ