कलेक्टर के निरीक्षण में गड़बड़ियों का पिटारा खुला
दमोह। आज ग्राम का भ्रमण किया गया जो सरकारी संस्थान हैं उनका निरीक्षण किया गया। देखा कि हॉस्पिटल में सीएचओ हैं वो लेट आती हैं तो उनके वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। सचिव की भी बहुत शिकायतें मिलीं कि साइन नहीं करते हैं आवश्यक काम जो उनको करना चाहिए जो आमजन के लिए हमेशा उनको उपलब्ध होना चाहिए कभी.कभार आते हैं और दायित्व अपना निभाते नहीं हैं निलंबित करने के निर्देश दिये। साथ ही मध्याह्न भोजन और आंगनवाड़ी केंद्र में पोषण आहार जो देते हैंए समूह उसके द्वारा भी मेनू के अनुसार नहीं दिया जा रहा था। आज लपसी बनना चाहिए थी ;मीठी लपसी जबकि उसके द्वारा कुछ और बनाया गया था। तो उनको भी बदलने के निर्देश सीईओ जिला पंचायत को दिए गए हैं।
यह सुनिश्चित किया जायेगा की शासन की योजनाएं हैं उनका पूरा लाभ आमजन को मिले और किसी तरह की असुविधा उनको न हो। यह बात कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने आज अपने भ्रमण के दौरान ग्राम मोठा फुटेरा के विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण के दौरान कही। फुटेरा विद्यालय में अवगत कराया गया कि ट्रांसफॉर्मर की दिक्कत है लाइन दूर से आती है तो एमपीईबी ;विद्युत मंडल से बात करके इसका समाधान किया जायेगा। प्रयोगशाला का निर्माण चल रहा हैए इसमें भी जो छज्जा निकाला जाना चाहिए ताकि उसकी दीवार ;पानी से सुरक्षा रहती है सुरक्षित रहे वो भी नहीं निकाली गई अभी ड्राइंग देख करके इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा हमारा यह प्रयास रहेगा कि जो शासन के नियम.निर्देश हैं उनका सभी लोग पालन करें। सड़क के बारे में बताया गया कि फुटेरा जाने वाला सड़क भी बहुत खराब है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क के महाप्रबंधक को निर्देशित किया गया कि तत्काल ठीक कराएं। बताया गया 25 लाख का आर ओ बंद पड़ा हुआ है जो गाँव के लोगों के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु शासन द्वारा दिया गया था लेकिन उसका उपयोग नहीं हो रहा है किसी न किसी कारण से लापरवाही के कारण उसकी भी जाँच करा करके उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी।यह सुनिश्चित किया जायेगा की शासन की योजनाएं हैं उनका पूरा लाभ हमारे आमजन को मिले और किसी तरह की असुविधा उनको न हो।प्राथमिक शाला मोठा में बच्चो के लिए फर्नीचर उपलब्ध कराने के निर्देश.. जिला कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने शनिवार को बटियागढ़ ब्लॉक के ग्राम मोठा एवं फुटेरा कला का औचक निरीक्षण कर शासकीय संस्थाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान लापरवाही और अनियमितता मिलने पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों.कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।पंचायत सचिव निलंबित.. कलेक्टर के ग्राम पंचायत फुटेरा कला में अचानक पहुंचने पर ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए बताया कि पंचायत सचिव श्री दामोदर नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं होते जिसके कारण ग्रामीणों के आवश्यक कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सचिव को निलंबित करने के निर्देश दिए गए।
आंगनवाड़ी में मीनू के अनुसार भोजन नही मिलने पर स्व.सहायता समूह हटाने के निर्देश..फुटेराकला में आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान बच्चों को दिया जाने वाला भोजन निर्धारित मीनू के अनुसार नहीं पाया गया। इस पर उन्होंने जिला पंचायत सीईओ को संबंधित स्व.सहायता समूह को हटाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आंगनवाड़ी के बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा बच्चों को केले वितरित किए।
सीएचओ का तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश.. उप.स्वास्थ्य केंद्र फुटेरा के निरीक्षण के दौरान सीएचओ संगीता लोधी निर्धारित समय पर केंद्र पर उपस्थित नहीं मिलीं। वहीं ओपीडी रजिस्टर में भी आवश्यक एंट्री नहीं पाई गई। कलेक्टर ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए सीएचओ संगीता लोधी का तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
हाईस्कूल के लिपिक का संलग्नीकरण समाप्त कर उपस्थिती के जांच के निर्देश.. कलेक्टर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फुटेरा में पहुंचकर लैब भवन का निरीक्षण किया और शैक्षणिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सहायक ग्रेड.2 राजेंद्र सिंह राजपूत अनुपस्थित पाए गए। इस पर कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को श्री राजपूत का संलग्नीकरण समाप्त करने तथा विगत दिनो की उपस्थिती की जांच कराने के निर्देश दिए।
सड़क सुधार के निर्देश..कलेक्टर श्री यादव ने ग्राम फुटेराकला में नल जल योजना के तहत सड़क का सुधार नही होने की बात सामने आने पर सड़क सुधार कराने के सख्त निर्देश दिए।
वाटर फिल्टर सुधार करायें.. ग्रामीणों की मांग पर ग्राम फुटेरा का 25 लाख की लागत का वाटर फिल्टर तत्काल सुधार करवाने के निर्देश दिए। ग्राम में पहॅुचने पर इस संबंधी शिकायत की गई थी।
खराब सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश.. कलेक्टर श्री यादव ने कहा अभियान के दौरान कई स्थानों पर सड़कें खराब पाए जाने की जानकारी सामने आई। इस पर एमपीआरडीसीए प्रधानमंत्री सड़क एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि खराब सड़कों का तत्काल सुधार सुनिश्चित कराया जाए।




0 टिप्पणियाँ