भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के कुछ देर बाद.. बहन की मौत की खबर से सदमे में डूबा परिवार.. मोबाइल की काल डिटेल से खुलेगा राज..!

राखी बांधने के बाद बहन की मौत से सदमे में परिवार 

दमोह। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर दमोह क्षेत्र में एक के बाद एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम सामने आ रहे हैं.. रक्षाबंधन के दिन एक ही परिवार के तीन सदस्यों द्वारा ट्रेन के सामने खुद कर जान देने का घटनाक्रम सामने आया था इस परिवार का अभी अंतिम संस्कार भी नहीं हो पाया था कि एक स्कूली  छात्रा द्वारा फांसी लगाकर जान दे  देने के दुखद घटनाक्रम ने सभी को झकझोर कर रख दिया है.
 यह दुखद घटनाक्रम दमोह नगर के  बड़ापुरा क्षेत्र से सामने आया है. जहाँ भाईयों को राखी बांधने के बाद एक 17 साल की किशोरी ने फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
 बताया जा रहा है जुगराज अहिरवार की बिटिया ईशा उम्र करीब 17 वर्ष, एमएलबी स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा थी. शुक्रवार को रक्षाबंधन के दिन उसने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी थी मिठाई खिलाई थी परिवार में हंसी खुशी से मिलजुल कर त्यौहार मनाते रहे थे. अचानक ना जाने क्या हुआ कि ईशा कमरे में जाकर फांसी के  फंदे पर झूल गई. बाद में परिजन जब तक इस लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तब तक देर हो चुकी थी..
कोतवाली पुलिस ने शनिवार सुबह शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौपते हुए जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आत्म हत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस ने मृतिका के मोबाइल से कॉल डिटेल के आधार पर जांच को आगे बढ़ने का प्रयास किया है.. इधर इस दुःखद  घटनाक्रम से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है..
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ