MDR पर हो पुनर्विचार, UPI भुगतान नहीं लेने अपील
दमोह। भारतीय उद्योग एवं व्यापार मंडल, मध्यप्रदेश के दमोह जिला अध्यक्ष अजित मोदी ने जिले के सभी व्यापारियों से 23 सितंबर को UPI के माध्यम से भुगतान स्वीकार नहीं करने के संगठन के आह्वान में सहभागी बनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के साथ ही व्यापारियों पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त आर्थिक भार नहीं डाला जाना चाहिए।
अजित
मोदी ने कहा कि वर्तमान समय में UPI डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम बन
चुका है। ऐसे में MDR (Merchant Discount Rate) के रूप में व्यापारियों पर
अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने के प्रस्ताव पर पुनर्विचार किया जाना आवश्यक है।
विशेषकर छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए अतिरिक्त शुल्क उनके कारोबार की
लागत को प्रभावित कर सकता है।उन्होंने कहा कि
व्यापारी डिजिटल भुगतान के विरोध में नहीं हैं, बल्कि व्यापारियों पर
अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने के विरोध में हैं। संगठन का उद्देश्य शांतिपूर्ण
और लोकतांत्रिक तरीके से व्यापारियों की इस समस्या को शासन और संबंधित
संस्थाओं तक पहुंचाना है।
जिला अध्यक्ष ने दमोह जिले
के सभी व्यापारियों से 23 सितंबर को संगठन के आह्वान में एकजुट होकर सहयोग
करने तथा अपने प्रतिष्ठानों पर UPI के माध्यम से भुगतान स्वीकार नहीं करने
की अपील की है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की
समस्याओं पर सरकार और संबंधित संस्थाओं को गंभीरता से विचार करते हुए ऐसा
समाधान निकालना चाहिए, जिससे डिजिटल भुगतान को भी बढ़ावा मिले और
व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार भी न पड़े।
इमलाई के योगेश और रत्नेश सुमन बने पहले राहवीर.. दमोह।
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने में मदद कर उनकी
जीवन रक्षा करने वाले व्यक्ति को शासन से 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि
प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत घायल को अस्पताल पहुंचाने में मदद करने
के लिए ग्राम इमलाई निवासी राहवीर योगेश सुमन और रत्नेश सुमन को
प्रोत्साहन राशि प्रदान करने का प्रस्ताव जिला प्रशासन ने परिवहन आयुक्त
मप्र भोपाल को भेजा था। जिसे स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
22 सितंबर 2026
को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की मीटिंग में जिला
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने राह वीर (गुड सेमेरिटन) को 25 हजार व
प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। दोनों भाई रत्नेश और योगेश सुमन राहवीर
योजना में अपना योगदान देने वाले दमोह जिले के पहले राहवीर भी बन गए हैं।
मानवीयता के लिए मिला सम्मान: रत्नेश सुमन और योगेश सुमन द्वारा सड़क पर
घायल अवस्था में पड़े भारत प्रजापति और विजय लोधी को अस्पताल पहुंचाने में
तत्परता दिखाई गई। उनकी इस मानवीय मदद के कारण दोनों घायलों की जीवन रक्षा
संभव हो सकी है।
जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि दोनों भाइयों द्वारा की
गई इस मानवीय पहल के लिए उनका नाम राहवीर योजना में 25 हजार रुपए की
प्रोत्साहन राशि के लिए जिला प्रशासन द्वारा परिवहन आयुक्त मप्र शासन को
भेजा था, जिसे स्वीकृति प्राप्त होने के बाद उन्हें सम्मान किया गया।
इस तरह की थी मदद..12
अक्टूबर 2025 की दोपहर 12:30 बजे योगेश सुमन ने देखा कि परसोरिया पेट्रोल
पंप के आगे मेन रोड पर एक चार पहिया वाहन द्वारा बाइक से जा रहे ग्राम
जोरतला पथरिया निवासी भारत प्रजापति पिता मोहन प्रजापति एवं विजय लोधी पिता
भगवान सिंह लोधी को टक्कर मार दी है और वह दोनों सड़क पर घायल अवस्था में
पड़े हुआ है। योगेश ने तत्काल अपने भैया के साथ उन्हें जिला अस्पताल
पहुंचाया गया जहां उनका उपचार चला और अब वह दोनों स्वास्थ्य हैं।




0 टिप्पणियाँ