दमोह। ग्राम कमता (थाना गैसाबाद) निवासी कन्नू कुशवाहा पर दबंग देवराज सिंह ठाकुर ने प्रणाम न करने और शराब के लिए 2000रू न देने पर कट्टे से गोली चला दी। गोली कंधे को छूकर निकली। पीड़ित ने दमोह पहुंचकर समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र कुशवाहा से मुलाकात कर अपनी आपबीती सुनाई।
योगेंद्र कुशवाहा जी ने पीड़ित के जख्म और घटना का वीडियो उजागर करते हुए पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जानलेवा हमले को एफआईआर में महज हवाई फायर दर्शाया है। पीड़ित पक्ष ने एस.पी. दमोह को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
योगेंद्र कुशवाहा ने चेतावनी दी कि समाजवादी पार्टी गरीब और पिछड़ों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने प्रशासन से आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी, सख्त धाराओं (आई.पी.सी./बी.एस.एस.) में मामला दर्ज करने और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। योगेंद्र कुशवाहा जी ने कहा कि न्याय मिलने तक समाजवादी पार्टी सड़क से प्रशासन तक लड़ाई लड़ेगी।

.jpeg)
0 टिप्पणियाँ