मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान तहत संवाद समाधान.. तहसील ग्राउंड से 13 को वृहद तिरंगा यात्रा.. हर घर तिरंगा को लेकर भाजपा की बैठक..

मुख्यमंत्री जन.विश्वास अभियान तहत संवाद समाधान

दमोह। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा के अनुरूप प्रदेश में संचालित ष्जन विश्वास अभियान के माध्यम से शासन की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अभियान के तहत केवल सर्वे अथवा जानकारी एकत्रित करने तक सीमित न रहते हुए पात्र लोगों तक पहुंचकर उन्हें संबंधित योजनाओं से जोड़ने और समस्याओं का मौके पर निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा।

इस आशय के विचार प्रदेश के के उच्च शिक्षा तकनीकी शिक्षा आयुष विभाग एवं दमोह जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने मंगल भवन जबेरा में आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में व्यक्त किए। प्रभारी मंत्री श्री परमार ने कहा इतने लंबे समय तक चलने वाला अभियान पहले कभी नहीं चला है। इसके पीछे मुख्य भावना लोक कल्याण की है। हर शुक्रवार को प्रशासनिक अमला ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन से सीधे संवाद करेगा और उनकी समस्याओं को समझकर समाधान की दिशा में कार्रवाई करेगा। जमीन से संबंधित नामांतरण बंटवारा अतिक्रमण सहित अन्य राजस्व मामलों के निराकरण को भी अभियान में शामिल किया गया है। जन विश्वास अभियान के दौरान गांवों में सड़क नाली पेयजल और नल.जल योजना की स्थिति का जायजा लिया जाएगा। यह देखा जाएगा कि नल जल योजना का कार्य पूर्ण हुआ है अथवा नहीं और यदि कार्य पूर्ण होने में समय लग रहा है तो तब तक ग्रामीणों के लिए वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था उपलब्ध है या नहीं। 
इसी प्रकार आंगनवाड़ी केंद्रों की व्यवस्था साफ सफाई संचालन और बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा की जाएगी। स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति व्यवस्थाओं और आवश्यक सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को भी अभियान के दायरे में शामिल किया गया है। गांवों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित उप.स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सिविल अस्पतालों की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया जाएगा। इन स्वास्थ्य संस्थाओं को जनता के लिए अधिक उपयोगीए सुदृढ़ और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कमियों को चिन्हित कर सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शासन द्वारा बनाई गई योजनाओं और व्यवस्थाओं का वास्तविक लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए भोपाल से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारी भी मैदानी क्षेत्रों में जाकर जनता के साथ संवाद कर रहे हैं और उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास कर रहे हैं।

प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मेस्व विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा के अनुरूप अब प्रत्येक शुक्रवार को अधिकारियों एवं कर्मचारियों के फील्ड में रहने का दिन निर्धारित किया है। इस दिन अधिकारी कर्मचारी आमजन से सीधे संवाद करेंगे उनकी समस्याओं और शिकायतों को सुनेंगे तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कार्यालयों में बैठकर योजनाओं की वास्तविक स्थिति तक नहीं पहुंचा जा सकता इसके लिए अधिकारियों को स्वयं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का जायजा लेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा जनविश्वास को सिद्ध और सार्थक बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा जनविश्वास अभियान की शुरुआत की गई है। जिसके तहत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर आमजन से संवाद किया जा रहा है तथा क्षेत्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।   

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत जबेरा में मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना अंतर्गत मृतक के परिवारजन रामप्रसाद मिश्रा लक्ष्मी अहिरवार लल्लन बाई सुलोचना गोंड को दो.दो लाख रुपए की राशि स्वीकृति पत्र दिये गये। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत प्रेम बाई संतोष सेन कुसुम रानी निजाम मुकेश सेन निवासी हिनौती खेत सिंह को आवास हेतु 120000 की राशि स्वीकृति पत्र दिये गये। लाडली लक्ष्मी योजना में लाभान्वित बालिका पूर्वी यादव आरवि यादव रूही कोरी नियति मेहरा भारती धनगर निवासी जबेरा। वृद्धा पेंशन हितलाभ आशा रानी राय भगवान दास राय निवासी कौंरता कुसुम रानी धनगर निवासी मुडेरी पर्वत गोंड निवासी दुगानी कालीचरण घोषी निवासी जबेरा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अजय सिंघई व जुगल शर्मा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी वनमंडलाधिकारी ईश्वर जरांडे गोपाल पटेल रूपेश सेन मासाब भाव सिंह लोधी सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी मौजूद रहे। 

13 अगस्त को तहसील ग्राउंड से निकलेगी वृहद तिरंगा यात्रा.. दमोह। तहसील मैदान में 13 अगस्त को बड़ी तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। सर्किट हाउस में प्रदेश के उच्च शिक्षा तकनीकी शिक्षा आयुष विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने इस संबंध में आयोजित बैठक में इस यात्रा में अधिक से अधिक लोगो से सहभागिता का आग्रह किया है। उन्होने कहा तहसील जनपद मुख्यालयों एवं ग्राम स्तरो पर भी यात्रा निकाली जायेगी। अभियान को गति देने के लिए सभी की सहभागिता का आव्हान किया।

इस अवसर पर प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी आनंद विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष डॉ रामकृष्ण कुसमरिया विधायक उमा देवी खटीक भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल कलेक्टर प्रताप नारायण यादव पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी वनमंडलाधिकारी ईश्वर जरांडे महेश पटेल सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे सहित अन्य जनप्रतिनिधि.अधिकारी मौजूद रहे। आज़ादी के अमृत महोत्सव की भावना को जन.जन तक पहुँचाने तथा राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिले में 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान जिले में तिरंगे के सम्मान राष्ट्रीय एकता एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए अनेक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।
सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे ने बताया 13 अगस्त को जिला मुख्यालय पर वृहद तिरंगा यात्रा में स्कूल कॉलेजों के छात्र.छात्राएँ सामाजिक संगठन जनप्रतिनिधि शासकीय अधिकारी.कर्मचारी तथा नागरिक सहभागिता करेंगे। यात्रा का आकर्षण पुलिस बैंड रहेगा जो राष्ट्रभक्ति की धुनों के साथ तिरंगा यात्रा की शोभा बढ़ाएगा। इसी क्रम में जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों पर भी 13 अगस्त को तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जाएगा जिनमें स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के दौरान जिला स्तर पर तिरंगा निर्माण प्रतियोगिता विभिन्न प्रतियोगिताएँ एवं राष्ट्रभक्ति पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 12 अगस्त को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में तिरंगा कंसर्ट का आयोजन होगा जिसमें देशभक्ति से ओत.प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी। 14 अगस्त को खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा तिरंगा दौड़ आयोजित की जाएगी जिसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम स्वास्थ्य जागरूकता एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रोत्साहित करना है। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सभी शासकीय कार्यालयों शैक्षणिक संस्थानों सार्वजनिक भवनों तथा आम नागरिकों से अपने अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आह्वान किया गया है। 

हर घर तिरंगा एवं संत रविदास कलश यात्रा को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक.. दमोह भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में उच्च शिक्षा आयुष मंत्री एवं दमोह जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार के मुख्य आतिथ्य में आगामी कार्यक्रमों को लेकर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान तथा 7 से 15 अगस्त तक संत शिरोमणि रविदास जी की कलश यात्रा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।  बैठक में जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे,  संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, आनंद विभाग के राज्यमंत्री लखन पटेल, हटा विधायक श्रीमती उमादेवी खटीक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजीता पटेल, उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू कटारे, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री गोपाल पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राम पटेल, जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी, महेश पटेल एवं अरूण तिवारी मंचासीन रहे।

प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का महाअभियान है। हमें इसे उत्सव के रूप में मनाते हुए हर घर में तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करना है। वहीं संत शिरोमणि रविदास जी की कलश यात्रा सामाजिक समरसता और संत परंपरा के सम्मान का प्रतीक है, इसे भी व्यापक रूप से सफल बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से राष्ट्रीय और सामाजिक कार्यक्रमों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है। 9 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान को लेकर प्रत्येक बूथ स्तर तक कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभायेगा। साथ ही 7 से 15 अगस्त तक संत रविदास जी की कलश यात्रा को भी भव्य और ऐतिहासिक बनाया जाएगा।
बैठक का संचालन महामंत्री रामेश्वर चौधरी, महेश पटेल, एवं आभार प्रकट महामंत्री अरूण तिवारी ने किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन उपाध्याय, संजय सेन, संजय यादव, राघवेंद्र सिंह परिहार, अमित बजाज, मनीष तिवारी, जिला मंत्री श्रीमती श्यामा उरैती, श्रीमती सुधा सेन, भरत यादव, कपिल शुक्ला, रानू नामदेव, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, सह कोषाध्यक्ष श्रीमती कुसुम खरे, जिला कार्यालय मंत्री देवकीनंदन पटेल, सह कार्यालय मंत्री दिलीप चौरसिया, जिला मीडिया प्रभारी प्रिंस जैन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती वर्षा रैकवार, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष जय सिंह कडोप्पा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महाराज सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र अहिरवार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रमोद विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष गण सहित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ