दमोह पुलिस ने निकाली तिरंगा मोटरसाइकिल यात्रा
दमोह। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्र गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज दिनांक 10 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि (IPS) के नेतृत्व में दमोह पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा मोटरसाइकिल यात्रा निकाली गई।
तिरंगा
यात्रा में दमोह पुलिस की लगभग 150 से अधिक मोटरसाइकिलें शामिल रहीं।
पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने हाथों में तिरंगा ध्वज लेकर पूरे उत्साह
एवं अनुशासन के साथ यात्रा में सहभागिता की। यात्रा के दौरान शहर में
देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।
पुलिस
अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का
प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य पुलिस बल के साथ-साथ आमजन में भी
राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करना है एवं
नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह, गरिमा एवं राष्ट्रप्रेम के
साथ मनाने तथा राष्ट्रीय ध्वज का सदैव सम्मान करने की अपील की गई।
इस
अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया, सीएसपी श्री
एच.आर. पांडेय, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री शिवप्रसाद कंगाली,
निरीक्षक श्री दलबीर सिंह मार्को, निरीक्षक श्री मनीष कुमार सहित बड़ी
संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
संगठन ने विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा एसपी के नाम ज्ञापन.. दमोह।
भगवती मानव कल्याण संगठन के बेनर तले एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक के नाम
सौंपा गया उक्त ज्ञापन में बताया कि आवेदक ग्राम आनू निवासी परमलाल राय भगवती मानव कल्याण संगठन के सक्रिय सदस्य हैं।
4 अगस्त मंगलवार को सुबह 6 बजे भदभदा नाला
बम्हनी मेन रोड पर शराब दुकान के कर्मचारी अनावेदक कबीर तोमर एवं शनि को बाइक से अवैध शराब 180 पाव ले जाते समय आवेदक एवं भगवती मानव कल्याण
संगठन के सदस्य तेजराम यादव माखन सींग, राहुल यादव, रामरतन यादव, डब्बू
रजक दुर्गेश रजक निरपत अठ्या मंगल सींग गनपत सींग के द्वारा सूचना देकर
कुम्हारी पुलिस द्वारा अवैध शराब जप्ती की कार्यवाही की गई थी जिस पर थाना
कम्हारी के अपराध क्रमांक- 126/2026 अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत
प्रकरण पंजीवद किया गया है।
उक्त प्रथम सूचना प्रतिवेदन रिपोर्ट में
अनावेदक कबीर तोमर एवं शनि को आरोपी बनाया जाना था लेकिन पुलिस ने शनि दुबे को आरोपी नही बनाया है न ही मोटर साईकिल जप्त की है, जबकि ओरापी शनि
एवं 1 अन्य शराब कर्मचारी को पुलिस 112 गाडी के साथ लिये थी। आवेदक एवं
अन्य भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों के द्वारा अवैध शराब पकडवाने के
कारण अनावेदक गोविंद भायल, शराब ठेकेदार, कबीर तोमर, शनि एवं बृजेश पाण्डे
थाना प्रभारी पुलिस थाना कुम्हारी द्वारा आवेदक एवं भगवती मानव कल्याण
संगठन के सदस्यों के विरूद्ध झूठी प्रथम सूचना प्रतिवेदन रिपोर्ट अज्ञात
शिकायतकर्ता के द्वारा अपराध कं 127/2026 अपराध धारा 296 (ं), 115(2),
118(1), 126(2), 351 (3) एवं 3 (5) भारतीय न्याय संहित के तहत झूठा प्रकरण
दर्ज करा दिया हैं जबकि आवेदक एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यो
द्वारा किसी के साथ कोई भी मारपीट की घटना नही की गई है। उक्त शराब पकडने
के दौरान आरोपी कबीर तोमर ने पुलिस को बताया था कि एक अन्य आरोपी शनि के
द्वारा मोटर साईकिल के साथ घटना स्थल से भागने की जानकारी दी जिसकी वीडियों
पुलिस एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यो के पास है। भगवती मानव
कल्याण संगठन अनेको वर्षों से अवैध शराब के परिवहन की सूचना देकर गांव गांव
शराब विक्रय करने वाले कारोबारियों को पकडवाने का कार्य करता हैं, जिसके
कारण वश शराब ठेकेदार एवं पुलिस ने मिलकर प्रकरण दर्ज कर झूठी कार्यवाही की
है। जिसमें शिकायत कर्ता का नाम नही है। ज्ञापन सौपते हुए मांग की है कि
आवेदन पत्र की जाँच कराकर अनावेदकगणो पर दर्ज प्रथम सूचना रिपोर्ट निरस्त
करते हुये अनावेदक शराब ठेकेदार गोविंद भायल, कबीर तोमर एवं शनि एवं श्री
ब्रजेश पाण्डे थाना प्रभारी कुम्हारी पर कठोर कार्यवाही करे।

.jpeg)

0 टिप्पणियाँ