मिर्ची पाउडर डालकर लूट करने वाले तीन गिरफ्तार
दमोह । वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना जबेरा पुलिस ने मिर्च पाउडर डालकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है, आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मशरूका भी बरामद किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 5
अगस्त को फरियादी संदीप राय, निवासी भाटखमटिया ने थाना जबेरा में रिपोर्ट
दर्ज कराई थी कि 4 अगस्त की रात वह अपने दोस्त शुभम साहू के साथ बाइक से
जबेरा जा रहा था। दाने बाबा मंदिर के पास बिदारी घाटी पर अज्ञात युवकों ने
उसकी मोटर साइकिल रोककर आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया और मारपीट करते
हुए जेब में रखे दो मोबाइल, 20 हजार रुपये, कपड़ों का बैग और मोटर साइकिल
की चाबी लूटकर फरार हो गए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जबेरा में अपराध
क्रमांक 219/26, धारा 126(2), 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर
विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए
थाना प्रभारी रविंद्र बागरी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस ने मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चंदन उर्फ बहेरा
निवासी जबेरा, ईदूल नवी उर्फ कचरा तथा राहुल यादव दोनों निवासी कटंगी
जबलपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने वारदात करना स्वीकार
किया। आरोपियों की निशादेही पर पुलिस ने लूटा गया मशरूका बरामद किया तथा
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया। पुलिस
की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रविंद्र बागरी ,चौकी प्रभारी सिंग्रामपुर
विकास सिंह चौहान, एस आई गणेश दुबे, एएसआई माधव राय के साथ साइबर सेल एवं
पुलिस टीम का योगदान रहा।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के निर्माणाधीन मकान में करंट से मजदूर की मौत पर हंगामा.. दमोह। हटा
थाना क्षेत्र के गांधी वार्ड में हाई टेंशन लाइन के नीचे निर्माणाधीन
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल के मकान में काम कर रहे एक मजदूर
युवक की करंट लगने से मौत हो जाने का दुखद दर्दनाक घटनाक्रम सामने आया है।
घटना के बाद मृतक के परिजनों ने सिविल अस्पताल में विरोध प्रदर्शन करते हुए
मकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने तथा मुआवजा दिलाए जाने की मांग
की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व जिला पंचायत
अध्यक्ष शिवचरण पटेल का हटा केे गांंधी बर्ड मे निर्माणाधीन भवन में कार्य करते समय
श्रमिक शरद पिता मुन्ना नामदेव की कल करंट से मौत हो गई थी. दरअसल 11 केवी
लाइन श्री सत्कार उसे मकान का निर्माण कराया जा रहा था जिस वजह से हाई पावर
करंट लगने के बाद मजदूर युवक की मौत हो गई थी इसके बाद आक्रोशित परिजनों
ने आज पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल पर मामला दर्ज करने तथा मुआवजा
की मांग को लेकर देर तक विरोध प्रदर्शन किया।
बाद में हटा थाना प्रभारी
को दिए ज्ञापन मे लापरवाही से हुई मौत पर कार्यवाही की मांग की गई। इस
दौरान विधायक पुत्र अंकुश खटीक ने भी सिविल अस्पताल पहुंचकर मृतक के
परिजनों को ढांढस बंधाया और अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर उचित
कार्रवाई करने की मांग की । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को
सौपते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।



0 टिप्पणियाँ