लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने वाला ही निकला मास्टर माइंड
दमोह । जबलपुर नाका चौकी, थाना दमोह देहात क्षेत्र में माइक्रो फायनेंस कंपनी के कलेक्शन की राशि लूटने की घटना की सूचना पर 8 अगस्त को मामला दर्ज करके जांच में लिया गया था. जांच के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी और कोई नहीं बल्कि फरियादी और उसके साथी है. मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडिशनल एसपी एसएस भदोरिया ने पूरे मामले का खुलासा किया इस दौरान सीएसपी एचआर पांडे तथा देहात थाना प्रभारी धर्मेन्द्र उपाध्याय भी मौजूद रहे..
दरअसल फरियादी घनश्याम अहिरवार द्वारा दो दर्ज कराई गईं रिपोर्ट में बताया
गया था कि अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा उसकी साथी ट्रेनी
जूही चंदेल के हाथ से कलेक्शन राशि करीबन एक लाख तेईस हजार रूपये से भरा
बैग बलपूर्वक छीनकर ले गए है. रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 549/2026 धारा 309
(4) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर जाँच शुरू की गईं वही बाद मे धारा 61(2)
बीएनएस का इजाफा किया गया.
घटना की गंभीरता को देखते
हुए पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर
आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई। लगभग 50 सी.सी.टी.वी. कैमरों के फुटेज का
विश्लेषण, सीडीआर एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का परीक्षण तथा मुखबिर तंत्र
को सक्रिय किया गया। विवेचना के दौरान फरियादी घनश्याम अहिरवार की भूमिका
संदिग्ध पाए जाने पर उससे गहन पूछताछ की गई। उसके द्वारा अपने साथी संजय
सौर एवं सोहित उर्फ वीरेन्द्र रजक निवासी पिपरिया थाना सुरखी जिला सागर के
साथ मिलकर लूट की योजना बनाना एवं घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।
आरोपियों द्वारा लूटी गई राशि में से 1,17,335 रुपये प्राप्त होना तथा
उसमें से लगभग 12,335 रुपये खर्च कर शेष 1,05,000 रुपये आपस में बांट लेना
बताया गया।
घटना के अगले दिन फरियादी द्वारा अज्ञात
व्यक्तियों के विरुद्ध लूट की रिपोर्ट दर्ज कराकर लूटी गई राशि को बढ़ाकर
1,23,800 रुपये बताया गया था। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर
उनकी निशानदेही पर 1,05,000 रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं
03 मोबाइल फोन बरामद किए गए। तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश
किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले
के खुलासे में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक धर्मेन्द्र उपाध्याय, उनि
प्रियंका पटैल, सउनि अभय सिंह, प्रआर जालम सींग, प्रआर सौरभ टण्डन, राकेश
अठ्या, डेलन सींग, चंद्रहास दांगी, आर. रूपेश यादव, मंयक दुबे, गौरव
मिश्रा, गौरव घोषी, मनोज पाण्डेय, लवकुश की सराहनीय भूमिका रही ।
दमोह के दफ्तरों में आने वालों को अब हेलमेट अनिवार्य.. दमोह। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शुक्रवार 14 अगस्त को तेंदूखेड़ा सहित अन्य चिंहित स्थानो पर आयोजित कार्यक्रमों में स्वास्थ्य परीक्षण रक्तदान शिविर पीएम सम्मान निधि और फार्मर आईण्डी के प्रकरणो का निराकरण सुनिश्चित किया जायें। यहां पर समग्र ईकेवाईसी आधार अपडेशन आदि भी किए जाये। इस आशय के निर्देश कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने समय.सीमा बैठक में दिए। उन्होंने इस दौरान गत शुक्रवार को संपत्र अभियान के प्रथम केम्प और अधिकारियों के ग्रामीण क्षेत्रो के भ्रमण की समीक्षा कर आगामी कैम्प से ऑनलाइन एंट्री और फोटो अपलोड सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे अपर कलेक्टर राकेश मोहन त्रिपाठी खासतौर पर मौजूद रहे।कलेक्टर श्री यादव ने नगरीय निकायो और जनपदो के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से कहा पीओपी से मूर्ति न बने संबंधितो की बैठक बुलाकर उन्हें अवगत करा दिया जायें। उन्होने इको फ्रेंडली अनुरूप मूर्ती निर्माण के संबंध में बताया जायें और सुनिश्चित कराया जायें। इस संबंध में शीघ्र बैठके भी करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान अधिकारियो से कहा गया कार्यालयों में सभी अधिकारी.कर्मचारी अनिवार्य रूप से दोपहिया वाहनधारी हेलमेट पहनकर आये। कलेक्टर ने कहा कलेक्ट्रेट कार्यालय में अनिवार्य कर दिया गया है।उन्होने मध्यान्ह भोजन के संबंध में संबंधित अधिकारियो से कहा मीनू के अनुरूप एमडीएम मिले सुनिश्चित किया जायें। इसमें लापरवाही कतई बर्दाश्त नही की जायेगी। कलेक्टर श्री यादव ने हर घर तिरंगा अभियान के संबंध मे चर्चा करते निर्देशानुसार प्लानिंग करने के निर्देश दिए। संबल कार्ड की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियो को आवश्यक दिशा.निर्देश दिए गये। बैठक के दौरान नॉन अटैण्ड सीएम हेल्पाईन की समीक्षा कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये। इस अवसर पर सभी एसडीएम और जिला अधिकारी तथा जनपद पंचायतो के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा नगरीय निकायो के मुख्य नगरपालिका अधिकारी मौजूद रहे।
जनसुनवाई में 247 आवेदनों पर हुई सुनवाई.. दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने जनसुनवाई में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आये आवेदकों की समस्याओं को सुना। इस दौरान सामान्य जनसुनवाई में 247 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को समय.सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।जनसुनवाई में 17 आधार अपडेशन एवं 60 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही जनसुनवाई के दौरान कुछ सामूहिक आवदेन भी दिए गए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारेए अपर कलेक्टर राकेश मोहन त्रिपाठी एसडीएम सौरभ गंधर्व डिप्टी कलेक्टर ब्रजेश सिंह डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति डिप्टी कलेक्टर रानी अहिरवार लोकसेवा प्रबंधक चक्रेश पटेल सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।जय श्री ठाकुर के बिजली कनेक्शन का हुआ समाधान..जनसुनवाई में बजरिया वार्ड दमोह निवासी जय श्री ठाकुर अपनी बिजली कनेक्शन संबंधी समस्या लेकर पहुंचीं। उन्होंने कलेक्टर श्री यादव को बताया कि वह कई दिनों से अपने घर में बिजली कनेक्शन लगवाने के लिए प्रयास कर रही हैं लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा बताई गई राशि उनके पास उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा उनकी हार्दिक इच्छा है कि उनके घर में बिजली का कनेक्शन हो जाए।कलेक्टर श्री यादव ने जय श्री की समस्या को गंभीरता से सुना और तत्काल बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जय श्री को 3 हजार की सहायता राशि का चेक प्रदान करते हुए उनके घर में तत्काल बिजली कनेक्शन कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर की तत्परता से अपनी समस्या का समाधान होते देख जय श्री ठाकुर बेहद प्रसन्न हुईं। उन्होंने कहा कई दिनों से उनके मन में अपने घर में बिजली कनेक्शन लगवाने का सपना थाए जो आज पूरा होने जा रहा है। उन्होंने जनसुनवाई कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि वे बड़ी उम्मीद और तमन्ना के साथ अपनी समस्या लेकर आई थीं और आज उनकी सुनवाई हो गई।







0 टिप्पणियाँ