बॉस लिखी कार से 135 बल्क ली अवैध शराब तस्करी
दमोह।
एसपी आनंद कलादगि के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन
एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं
एसडीओपी तेंदूखेड़ा श्रीमती अर्चना अहीर के नेतृत्व में थाना तेंदूखेड़ा
पुलिस को अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। थाना
तेंदूखेड़ा पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद
रंग की आई-20 कार, जिसकी नंबर प्लेट पर "BOSS" लिखा हुआ है, के माध्यम से
अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना प्राप्त होते ही थाना पुलिस
द्वारा तत्काल टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान भटरिया-खकरिया
मार्ग पर रवाना होकर घेराबंदी की गई।
पुलिस की
गतिविधि देखकर आरोपी वाहन से शराब के कार्टून ग्राम खकरिया के समीप
झाड़ियों में छिपाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम ने साक्षियों की
उपस्थिति में विधिवत तलाशी एवं वीडियोग्राफी कर झाड़ियों में छिपे 15
कार्टून बरामद किए, जिनमें 750 पाव (135 बल्क लीटर) देशी लाल मसाला शराब
बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 75,000 है। तलाशी एवं खोजबीन के दौरान
मुखबिर द्वारा बताई गई आई-20 कार (क्रमांक MP20CG1843) भी ग्राम खकरिया से
बरामद की गई। उक्त वाहन की अनुमानित कीमत ₹5 लाख है। पुलिस द्वारा अवैध
शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन को विधिवत जब्त किया गया। आरोपी घटना
स्थल से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध
पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। इस सफल कार्रवाई में थाना
प्रभारी निरीक्षक सरोज ठाकुर, प्रधान आरक्षक केवल प्रधान, ब्रजेश तिवारी,
रविचंद सेन, आरक्षक विशाल बैन, नंदलाल कुर्मी, शैलेन्द्र बघेल, रणधीर दांगी
तथा सायबर सेल के प्रधान आरक्षक राकेश अठ्या का विशेष एवं सराहनीय योगदान
रहा।
बोलेरो वाहन से 162 लीटर अवैध शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार.. दमोह।
थाना मड़ियादो पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम
वर्धा की ओर से एक बोलेरो वाहन में अवैध शराब भरकर मड़ियादो की ओर लाई जा
रही है। सूचना प्राप्त होते ही थाना मड़ियादो पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर
मेन रोड तिंदनी तिगड्डा पर घेराबंदी की । कुछ ही देर बाद संदिग्ध बोलेरो
वाहन क्रमांक MP39-C-2154 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में तीन व्यक्ति सवार
मिले। वाहन की तलाशी के दौरान पीछे की सीट एवं नीचे रखे 15 कार्टून बरामद
हुए, जिनमें कुल 162 लीटर देशी मसाला शराब पाई गई।
जब आरोपियों से उक्त
शराब के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज एवं अनुज्ञप्ति प्रस्तुत करने को कहा
गया, तो वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस द्वारा मौके पर
लगभग ₹95,400 मूल्य की 162 लीटर देशी मसाला शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त
बोलेरो वाहन को विधिवत जब्त किया गया ।उक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना
मड़ियादो में अपराध क्रमांक 99/2026 अंतर्गत धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी
अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी आशाराम
पटैल, बृजेश पटैल, केतार वर्मन तीनो निवासी ग्राम कोल करहिया, थाना
सिमरिया, जिला पन्ना को गिरफ्तार किया गया है। कार्यवाही में थाना
प्रभारी उप निरी. प्रीती पाण्डेय, उनि सरदार सिंह, प्रआर रनमत सिंह, आर
विमलेश, आर. धर्मेन्द्र, आर. नरेन्द्र, आर भरत कुर्मी की महत्वपूर्ण भूमिका
रही है ।
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान का शुभारंभ, नशामुक्ति शपथ एवं जागरूकता रथ रवाना.. दमोह।
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" जनजागरूकता
अभियान का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि के नेतृत्व में किया
गया। यह विशेष अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक जिले भर में संचालित
किया जाएगा, जिसका उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से
अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु प्रेरित करना है।
अभियान
के शुभारंभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम
में पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों एवं
कर्मचारियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई तथा समाज को नशे से मुक्त बनाने के
लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प कराया। इसके
उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया
गया। रथ के माध्यम से शहर में आमजन को नशे के दुष्प्रभावों, सामाजिक एवं
पारिवारिक नुकसान तथा स्वस्थ जीवन के महत्व के संबंध में जागरूक किया
जाएगा। अभियान के दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विभिन्न जागरूकता
कार्यक्रम, रैलियां, जनसंवाद, विद्यालय एवं महाविद्यालयों में विशेष
गतिविधियां तथा जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से व्यापक
जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर सीएसपी श्री एच.आर.
पांडे, एसडोपी श्री सौरभ त्रिपाठी, थाना प्रभारी देहात श्री धर्मेंद्र
उपाध्याय, थाना प्रभारी अजाक श्रीमती रचना मिश्रा, रक्षित निरीक्षक श्री
अभिनव साहू,आकांक्षा जोशी,उपनिरी. वीरेन्द्र श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिस
अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।




0 टिप्पणियाँ