शराब दुकान पर बिहार स्टाइल में रंगदारी तोड़फोड़.
दमोह। बुधवार का दिन दमोह में शराब दुकानों पर कार्यवाही तोड़फोड़ तथा नशा मुक्ति अभियान 02 के नाम समर्पित रहा। कलेक्टर के निर्देश पर आधा दर्जन शराब दुकानों को सील करने की कार्रवाई की गई वही एसपी कार्यालय से नशा मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया इधर हटा नाका पर शराब दुकान में बिहार स्टाइल में रंगदारी दिखाते हुए तोड़ फोड़ करने वाले युवक फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हटा नाके पर संचालित
लाइसेंसी संजीत राय की शराब दुकान पर बुधवार रात बाइको से आए आधा दर्जन से
अधिक युवको ने जमकर उपद्रव मचाते हुए बिहार स्टाइल में दुकान में पथराव
करके जमकर तोड़फोड़ की। जिससे यहा पर भगदड़ के हालात बनते देर नहीं लगी वही
बड़ी संख्या में शराब की बोतले टूट कर बिखरने के साथ शराब चारों तरफ फैल गई।
इस दौरान वहां लगी सीसीटीवी कैमरे तथा टीवी स्क्रीन पर भी पथराव करके
नुकसान पहुंचाया गया।
आरोपियों के भाग जाने के बाद शराब दुकान के मैनेजर
द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर सागर नाका चौकी प्रभारी विक्रम सिंह
दांगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने जांच पड़ताल शुरू की।
बताया जा रहा है कि तोड़फोड़ की घटना के पहले बोलेरो सवार कुछ लोग शराब
लेने दुकान पर पहुंचे थे जहां शराब दुकान के शैड के नीचे बोलोरो लेकर आने
पर से उनका शराब दुकान के कर्मचारियों से तकरार हुआ था। इसके बाद बाइक सवार
युवकों के आने और उपद्रव मचाने कस घटनाक्रम हुआ। जिसको पहले वाले विवाद
से जोड़कर देखा जा रहा है।
फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है
वही सीसीटीवी फुटेज को चेक करके पुलिस आरोपियों की पताशाजी का प्रयास कर
रही है। उपरोक्त घटना क्रम से जहां शराब दुकान पर आने वाले ग्राहकों के बीच
में दहशत का माहौल देखने को मिला है वही उक्त घटनाक्रम को अन्य शराब दुकान
ठेकेदारों के इशारे पर अंजाम दिए जाने की भी चर्चा सरगम है।
6 शराब दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड 5 पर 7 लाख का जुर्माना.. दमोह। जिले में अवैध शराब बिक्री तथा मदिरा दुकानों के संचालन में अनियमितताओं की लगातार मिल रही शिकायतों ज्ञापनों और सूचनाओं के आधार पर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने सख्त कार्रवाई करते हुए गंभीर अनियमितता पाये जाने के आरोप पर 06 मदिरा दुकानों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं। इसके साथ ही पांच अन्य दुकानों पर सामान्य अनियमितताएं पाई गई उन पर कुल 711 906 का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है।
कलेक्टर श्री यादव ने कहा गांव.गांव में अवैध शराब बिक्री से युवा पीढ़ी पर पड़ रहे दुष्प्रभाव को गंभीरता से लेते हुए संबंधित मदिरा दुकानों की जांच कराई गई। जांच में कई दुकानों में गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर यह कार्रवाई की गई है उन्होने कहा जिन छह मदिरा दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैंए उनमें हटा.सी नरसिंहगढ़ तेंदूखेड़ा.ए गुबरा.ए जबेरा.ए और पथरिया.ए की मदिरा दुकानें शामिल हैं इसके अतिरिक्त जिन पांच दुकानों में सामान्य अनियमितताएं पाई गईं उन पर कुल 711ए906 का अर्थदंड लगाया गया है। इनमें कांटी जबेरा ए जबेरा बी गुबरा तथा नरसिंहगढ़ की मदिरा दुकानें शामिल हैं।उन्होने कहा संबंधित दुकानों को सील करने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है और सभी दुकानों को नियमानुसार सील किया जा रहा है। उन्होंने सभी लाइसेंसधारियों से शासन के निर्धारित नियमों एवं शर्तों का कड़ाई से पालन करने तथा मदिरा दुकानों का संचालन केवल निर्धारित स्थान पर ही किया जाए। नियमों के उल्लंघन पर भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।मैनेजर का आरोप प्रशासन ने परिवर्तन के लिए जगह ही नहीं बताई.. तेंदूखेड़ा बस स्टैंड के पास आबकारी विभाग ने शराब दुकान का
लायसेंस निलंबित कर दुकान सील कर दी जिससे शामको शराब पीने वाले लोग यहां
वहां भटक़ ते नज़र आये और
कई तरह की चर्चा सुना ते देखे गए जानकारी लेने पर पता चला की उक्त दुकान को
शासन ने अन्य जगह का स्थान परिबर्तन करने को कहा था..
पर दुकान संचालक ने
स्थान परिबर्तन नहीं किया इलिये दुकान सील की गई है वही एस संबंध मे जानकारी लेने पर दुकान के मैनेजर गोपाल शर्मा ने बताया
की हम कई माह से तेंदूखेड़ा प्रशासन से दुकान के लिए जगह की मांग कर रहे है
पर प्रशासन ने जगह नहीं बताई इस के चलते हमारी दुकान का लायेंन्स निलंबित
कर दुकान सील करदी जिससे हमें भारी आर्थिक नुकसान होगा।





0 टिप्पणियाँ