ट्रक की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
दमोह–जबलपुर
स्टेट हाईवे पर मंगलवार को चालक की लापरवाही से एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की
मौत हो गई। हादसा जबेरा थाना क्षेत्र के मजा नाले के पास वेयरहाउस के सामने
हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौके पर गंभीर
चोटें आईं। इस हादसे के बाद ट्रक चालक जहां मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग गया वहीं घटनास्थल से बेहद दर्दनाक तस्वीर भी सामने आई है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुची उसकी मां को बेटा पहिए के नीचे दबा दिखा। लेकिन उसकों निकालने वाला कोई नहीं था। जिस पर बेटे को बचाने के लिए उसकी मां भी दूसरे चकों के बीच में घुसकर निकालने की असफल कोशिश करती नजर आई।
प्राप्त
जानकारी के अनुसार ग्राम गिदरा निवासी गिरवर एवं कुलदीप (18 वर्ष), पिता
जालम सिंह, किसी कार्य से जबेरा आए थे। वापस लौटते समय भदर नाले के पास
दमोह से जबलपुर की ओर जा रहे ट्रक ने कुलदीप को कुचल दिया। घटना
की सूचना स्थानीय युवक मोंटू बाजपेयी ने जबेरा थाना पुलिस को दी। सूचना
मिलते ही एएसआई अशोक सिंह एवं आरक्षक वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।
स्थानीय लोगों की मदद से युवक को ट्रक के नीचे से निकालकर तत्काल सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र, जबेरा ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने
उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस
ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया
है। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं पुलिस ने
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की खबर
मिलते ही मृतक की मां एवं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे
क्षेत्र में घटना को लेकर शोक का माहौल है। उल्लेखनीय है कि सोमवार सुबह दमोह के चरहाई क्षेत्र मे भी ऐसे ही एक चालक की लापरवाही से एक मासूम बालिका पिछले पहिए की चपेट में आकर काल कल्वित हो गई थी। जबेरा से मयंक जैन


0 टिप्पणियाँ