जबेरा थाने में लंबे समय बाद टीआई पोस्टिंग, लेकिन पटेरा जूनियर एसआई के जिम्मे.. इधर अंगद के पैर की तरह जमे अनेक पुलिस कर्मी.. एसपी ने बढ़ाया छात्राओं का हौसला..

 जबेरा थाने में लंबे समय बाद टीआई पोस्टिंग..

दमोह। दमोह जिले के एसपी का प्रभार संभालने वाले आईपीएस आनंद कलादगी के संक्षिप्त कार्यकाल में जिले के अनेक स्थानों में बड़ा परिवर्तन देखने को मिला है निरीक्षक प्रभार वाले जिन थानों में लंबे समय से उप निरीक्षक प्रभार संभाले हुए थे उनमें से अधिकांश में श्री कलादगी ने टीआई रैंक के अधिकारियों की पोस्टिंग करके जन सुरक्षा की बड़ी जिम्मेदारी अनुभवी हाथों में सौपने का काम किया है..
मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के क्षेत्र जबेरा थाने का प्रभार लंबे समय से युवा उपनिरीक्षक विकास चौहान के कंधों पर था। लेकिन 29 जून को एसपी द्वारा जारी किए गए आदेश के बाद अब जबेरा की कमान निरीक्षक रविंद्र बागड़ी के हाथों में आ गई है। श्री बागड़ी को तेंदूखेड़ा थाने से जबेरा में पदस्थ किया गया है जिससे जबेरा में पुलिस व्यवस्थाएं और भी बेहतर होने की उम्मीद की जा रही है। इधर जबेरा थाना प्रभारी रहे विकास चौहान को जबेरा थाने की ही सिग्रामपुर चौकी का इंचार्ज बना दिया गया है। 
जबकि रक्षित केंद्र दमोह से डीसीआरबी प्रभारी कार्यवाहक निरीक्षक सरोज ठाकुर को तेंदूखेड़ा थाने की कमान सोपी गई है। सोशल मीडिया पर कॉमेंट्स के जरिए उम्मीद जताई जा रही है कि कानून व्यवस्था के मामले में तेंदूखेड़ा एसडीओपी अर्चना अहीर के साथ इनकी जोड़ी एक और एक 11 साबित होगी। देहात थाना प्रभारी रहे निरीक्षक अमित गौतम का तबादला पिछले दिनों सागर हो जाने के बाद हिंडोरिया थाना प्रभारी कार्यवाहक निरीक्षक धर्मेंद्र उपाध्याय को अब देहात थाने की बड़ी जिम्मेदारी सौंपकर भरोसा जताया गया है। इधर रक्षित केंद्र मैं शिकायत शाखा प्रभारी रही कार्यवाहक निरीक्षक अंजलि अग्निहोत्री को हिंडोरिया थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यवाहक उप निरीक्षक गणेश दुबे को संग्रामपुर चौकी से दमोह कोतवाली, शिवनारायण यादव को हटा से राजपुर थाना प्रभारी, सिलास विनीत को राजपुरा से हटा, उप निरीक्षक गरिमा मिश्रा को कोतवाली से रक्षित केंद्र तथा प्रशिक कर्मी को रक्षित केंद्र से थाना कोतवाली भेजा गया है।
तीन टीआई अभी भी रक्षित केंद्र यानि लाइन में.. पूर्व एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी के कार्यकाल में आधा दर्जन से अधिक निरीक्षक लेवल के अधिकारी लाइन की शोभा बढ़ा रहे थे जबकि निरीक्षक रेंक वाले अनेक थानों को उप निरीक्षक चला रहे थे। एसपी आनंद कलादगी अपने दमोह एसपी का कारभार संभालने के बाद सबसे पहले पथरिया थाने में फेर बदल करते हुए कार्यवाहक निरीक्षक नेहा गोस्वामी को पदस्थ किया था। उसके बाद अब जबेरा थाने में भी लंबे समय बाद टीआई की पोस्टिंग हो गई है। इधर सीनियर निरीक्षक कुछ महीने पहले बालाघाट से स्थानांतरित होकर आए महेंद्र सिंह ठाकुर, पथरिया में शराब माफिया की राजनीति के शिकार हुए युवा कार्यवाहक निरीक्षक अमित मिश्रा तथा कार्यवाहक निरीक्षक अनीता अग्निहोत्री अभी भी रक्षित केंद्र में टाइम पास कर रहे है।
पटेरा की कमान जूनियर अभी भी एसआई के जिम्मे.. विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थ कुंडलपुर से लगे संवेदन शील पटेरा थाने की कमान अभी भी उप निरीक्षक धर्मेंद्र गुर्जर के जिम्मे है। जो कि जिले में पदस्थ उप निरीक्षकों से भी जूनियर बताए जाते हैं। इसके पहले श्री गुर्जर हिंडोरिया थाने के प्रभारी भी रह चुके है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अच्छी राजनीतिक पकड़ होने की बजह से उनको हमेशा थानों के प्रभार मिलते रहे है।
विरागोदय पथरिश में हुद्र चोरी का महिने भर बाद भी खुलाया नहीं.. एसपी आनंद कलादगी अपने दमोह एसपी का कारभार संभालने के बाद सबसे पहले पथरिया थाने में फेर बदल करते हुए कार्यवाहक निरीक्षक नेहा गोस्वामी को पदस्थ किया था। हालांकि महिने भर बाद भी पह जैन तीर्थ विरागोदय में हुई चोरी की बड़ी वारदात के आरोपियों तक नहीं पहुच पाई है। जबकि चोरी करने वालों के चेहरे सीसीटीव फुटेज में साफ देखे जा सकते है। 
कोतवाली देहात थाने में बरसों से जमें है अनेक पुलिस कर्मी.. दमोह जिले में भले ही एसपी रेंक के अनेक आईपीएस पिछले बरसों में आकर चले गए हो लेकिन दमोह के कोतवाली तथा देहात थाने में आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी अंगद के पैर की तरह जमे हुए हैं। हालांकि पूर्व के वर्षों में इनमें से कुछ तबादला जिले के दूरस्थ थानों में किया गया लेकिन यह अपनी राजनीतिक पकड़ की वजह से घूम फिर कर वापस आने में सफल रहे देखना होगा नवजात उत्साही एसपी श्री कलादगी की जानकारी में स्थापना शाखा वाले ऐसे पुलिस कर्मियों की जानकारी लाते हैं अथवा नहीं..

स्कूल चले हम अभियान के तहत एसपी ने बढ़ाया छात्राओं का हौसला.. दमोह। स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि उत्कृष्ट विद्यालय बटियागढ़ पहुंचे। जहां उन्होंने कक्षाओं में जाकर छात्र.छात्राओं से खुलकर संवाद किया। उन्होंने बच्चों के शैक्षणिक अनुभव भविष्य की योजनाओं और पढ़ाई से जुड़े सवालों पर चर्चा की। साथ ही साइबर सुरक्षा को लेकर जरूरी जानकारी दी और ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए।

एसपी कलादगि ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि मात्र 24 वर्ष की आयु में उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा के लिए हुआ था। उन्होंने कहा ष्शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है। नियमित अध्ययन अनुशासन आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इस दौरान छात्राओं ने भी अपने अनुभव साझा किए। कई छात्राओं ने करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर सवाल पूछे..
जिनका एसपी ने सरल शब्दों में जवाब देकर मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और विद्यालय में सकारात्मक शैक्षणिक माहौल बनाना रहा। कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य बीएस रावत अतिथि शिक्षक बृजेश विश्वकर्मा बटियागढ़ थाना प्रभारी रजनी शुक्ला सहित पुलिस स्टाफ और स्कूल के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ