दमोह में स्मार्ट मीटर के उपभोक्ताओं को मिली 44.50 लाख की छूट. इधर किराना दुकान से 35 बोरी खाद 450 लीटर डीजल जब्त..

स्मार्ट मीटर के उपभोक्ताओं को 44.50 लाख की छूट

दमोह । कंपनी के आंकड़े अनुसार ऊर्जा विभाग दमोह के अंतर्गत स्मार्ट मीटर वाले विद्युत उपभोक्ताओं को कंपनी के प्रचलित नियमों के तहत विद्युत देयकों में 44.50 लाख की छूट प्राप्त हुई है।

प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत उपयोग में स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को उनके विद्युत देयकों में कंपनी द्वारा नियमानुसार 20 प्रतिशत की छूट दी गई है।

 तदनुसार दमोह वृत्त के कुल 100250 पात्र उपभोक्ताओं को माह जून के विद्युत देयको में कुल रू 44.50 लाख की बचत हुई है। अधीक्षण अभियंता अमित चौहान द्वारा बताया गया कि कंपनी द्वारा पूर्व में स्थापित नार्मल मीटरों में यह सुविधा उपलब्ध नहीं थी, अब स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को कंपनी द्वारा यह सुविधा दी जा रही है। प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली के उपयोग में टेरिफ में छूट दी जा रही है, यह सुविधा प्रत्येक माह स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को नियमानुसार प्राप्त होगी। इसका उद्देश्य है कि विद्युत का सही समय पर उपयोग किया जाये, इससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी।

किराना दुकान से 35 बोरी खाद 450 लीटर डीजल जब्त

दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देश पर अवैध भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की गई है. तेंदूखेड़ा के सर्रा में राकेश जैन किराना दुकान से खाद और डीजल बेचा जा रहा था। सूचना पड़ तहसीलदार विवेक व्यास ने दुकान पर छापामारी कर 35 बोरी डीएपी खाद और 450 लीटर डीजल बरामद करने के बाद कार्यवाही की है।

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ