बांदकपुर कोरिडोर निर्माण में बाधक अतिक्रमण हटाने ज्ञापन
दमोह। जिले भर से एकत्रित होकर हिंदू समाज ने मुख्यमंत्री एवं पर्यटन संस्कृति मंत्री के नाम लिखित ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा गया। । ज्ञापन में भव्य कोरिडोर विस्तार से स्थानीय लोगों के साथ साथ आसपास के ग्रामों में अनेक रोजगार के अवसर की बात कहीं गई वहीं कारीडोर निर्माण कार्य में वाधा डालने वाले आसामाजिक तत्वों पर कार्यवाही करने तथा मुख्य द्वार से अतिक्रमण हटाने की मांग भी की गई है।
जिले भर से एकत्रित होकर हिंदू समाज ने मुख्यमंत्री एवं पर्यटन संस्कृति मंत्री के नाम लिखित ज्ञापन जिला कलेक्टर को दिया। प्रदेश सरकार द्वारा बांदकपुर धाम के संपूर्ण विकास के लिए भव्य विशाल कोरिडोर निर्माण विस्तार के लिए 100 करोड़ की भारी राशि की घोषणा की जिससे धाम आने वाले श्रद्धालुओं भक्तों को व्यवस्थित निर्माण के साथ अनेक सुविधाएँ मिलेगी। जैसे पर्वों पर दर्शन में आसानी व्यवस्थित वाहन पार्किंग रुकने बैठने ठहरने के उचित स्थान भोजन प्रसाद भजन पूजन के साथ सुलभ कॉम्प्लेक्स आदि भव्य कोरिडोर विस्तार से स्थानीय लोगों के साथ साथ आसपास के ग्रामों में अनेक रोजगार के अवसर मिलेंगे और धाम की भव्यता सुंदरता से पूरे दमोह जिले की तस्वीर बदल जाएगी लेकिन यह तभी संभव होगा जब धरातल पर भव्य विशाल व्यवस्थित ऐतिहासिक कॉरिडोर निर्माण विस्तार होगा।
बांदकपुर धाम में भव्य विशाल कोरिडोर निर्माण विस्तार एवं बाधक अतिक्रमण हटाने मुख्यमंत्री के नाम सौपे गए ज्ञापन अवसर पर अमरसिंह राजपूत कपिल सोनी अध्यक्ष सकल हिंदू समाज पं चन्द्रगोपाल पौराणिक मोनू पाठक जटाशंकर मंदिर आशीष कटारे बड़ी देवी मंदिर नित्या प्यासी राजू ठाकुर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरू नेमा पूर्व सांसद प्रतिनिधि कृष्णा पटेल बांदकपुर अरविंद पाठक भूरा अहिरवाल सतीश तिवारी बीजेपी नेता डॉ केदार शर्मा रिंकी जैन अब्बू जैन करणी सेना दल गोलू चौबे बजरंग दल प्रभारी नंदू यादव उधम सिं बाबी नामदेव हरवंश राठौर गणपत लोधी डब्लू जैन जीवन सहित बांदकपुर से भारी संख्या में स्थानीय जनों की उपस्थिति रही।मंदिर ट्रस्ट की जीर्ण-शीर्ण धर्मशाला को तत्काल खाली कराने की विधिवत प्रक्रिया.. दमोह। देव श्री जागेश्वरनाथ जी मंदिर ट्रस्ट, बांदकपुर के प्रवक्ता पं. रवि शास्त्री महाराज ने कहा कि मंदिर परिसर स्थित पुरानी धर्मशाला, मिठाई लाइन की इमारत अत्यंत जर्जर एवं लगभग 73 वर्ष पुरानी हो चुकी है। विशेषज्ञों एवं प्रशासनिक निरीक्षणों के अनुसार यह भवन किसी भी समय गिर सकता है। ऐसे में जन-धन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर ट्रस्ट द्वारा धर्मशाला में संचालित दुकानों को खाली कराने की विधिवत प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। पं. रवि शास्त्री महाराज ने बताया कि मंदिर ट्रस्ट द्वारा संबंधित दुकानदारों को पूर्व में भी 16 जुलाई 2025 को लिखित सूचना दी गई थी। इसके उपरांत पुनः विधिवत नोटिस जारी कर स्पष्ट किया गया है कि भवन अत्यंत जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है तथा आगामी वर्षा ऋतु में इसके गिरने की आशंका और अधिक बढ़ गई है। यदि समय रहते भवन खाली नहीं कराया गया तो किसी भी समय बड़ी दुर्घटना घट सकती है, जिससे जन-धन की अपूरणीय क्षति होने की संभावना है।
मंदिर ट्रस्ट द्वारा जिन दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं, उनमें प्रमुख रूप से अमित कुमार सिंघई, सदन कुमार नेमा, श्रीमती प्रेमलता, राजेश नेमा, कैलाशचंद नेमा, दशरथ यादव, श्रीमती राजकुमारी नेमा, दिनेश कुमार नेमा, संतोष कुमार तिवारी, प्रदीप कुमार जैन, सुरजीत सिंह राजपूत, संतीश कुमार शुक्ला, श्रीमती सीमा राजपूत, संतोष कुमार नामदेव, श्रीमती बैनी बाई खटीक, को सात दिवस के भीतर दुकानें एवं कब्जा खाली कर मंदिर कार्यालय को सुपुर्द करने हेतु निर्देशित किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्यवाही किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं, दुकानदारों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर की जा रही है। मंदिर ट्रस्ट का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि संभावित दुर्घटना को रोकना है।
उन्होंने आगे कहा कि केवल धर्मशाला ही नहीं, बल्कि मंदिर ट्रस्ट की भूमि एवं शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमणों के संबंध में भी प्रशासन द्वारा पूर्व से कार्यवाही जारी है। लगभग 157 अतिक्रमणकारियों को तहसीलदार द्वारा विधिवत नोटिस जारी किए जा चुके हैं, जिनमें मंदिर ट्रस्ट एवं सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। मंदिर ट्रस्ट ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि जनहित एवं कानून व्यवस्था को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए धर्मशाला को शीघ्र खाली कराया जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसलिए प्रशासन को बिना विलंब आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। जिन अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं, उनसे भी अपेक्षा है कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर प्रशासन एवं मंदिर ट्रस्ट का सहयोग करें। यदि कोई व्यक्ति शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करता है, शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करता है अथवा कानून का उल्लंघन करता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।श्री इमलावाले हनुमान जी मंदिर, बकायन को लोकन्यास ट्रस्ट का दर्जा.. दमोह। क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री इमलावाले हनुमान जी मंदिर, बकायन को आधिकारिक रूप से लोकन्यास (ट्रस्ट) घोषित कर दिया गया है। यह निर्णय माननीय अनुविभागीय अधिकारी, पथरिया द्वारा आदेश क्रमांक 162/बी-121/2025-26 दिनांक 18 जून 2026 के तहत जारी न्यायालयीन आदेश के अनुसार लिया गया।
इस ट्रस्ट के गठन में महंत महामंडलेश्वर हरिदास, महंत राम अनुग्रह दास (छोटे सरकार), अनुविभागीय अधिकारी नीकेत चौरसिया, योगेन्द्र चौधरी तहसीलदार बटियागढ़ तथा क्षेत्र की जनता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। लंबे समय से चली आ रही जनभावनाओं और मांग को ध्यान में रखते हुए मंदिर के सुव्यवस्थित संचालन एवं विकास के उद्देश्य से लोकन्यास ट्रस्ट का गठन किया गया है। ट्रस्ट के पदाधिकारी महंत हरिदास, अध्यक्ष, संरक्षक एवं प्रबंधक संजय कुमार पलनीटकर, उपाध्यक्ष राकेश दुबे, सचिव महंत राम अनुग्रह दास, कोषाध्यक्ष बलराम पटैल, उत्सव संयोजक ऋषि पटेल, सदस्य विनय असाटी, सदस्य पुरुषोत्तम असाटी, सदस्य लक्ष्मण विश्वकर्मा, सदस्य हरिशंकर चौरसिया, सदस्य विशाल पटेल, सदस्य ट्रस्ट के उपाध्यक्ष संजय कुमार पलनीटकर ने बताया कि हजारों हनुमान भक्तों की अपेक्षाओं के अनुरूप ट्रस्ट पूर्ण पारदर्शिता, समर्पण और सेवा भाव के साथ मंदिर के समग्र विकास, धार्मिक गतिविधियों के सुव्यवस्थित संचालन तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य करेगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से मंदिर के विकास कार्यों में सहयोग एवं सहभागिता की अपील भी की।





0 टिप्पणियाँ