प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को सांसद राहुल सिंह ने राजा किशोर सिंह की प्रतिमा भेंट की.. प्रतिमा लोकार्पण समारोह में शामिल होने का आग्रह..

राजा किशोर सिंह जूदेव लोधी की प्रतिमा की भेंट

दमोह/देहली। दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से परिवार सहित शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के वीर योद्धा एवं हिंडोरिया रियासत के शासक राजा किशोर सिंह जूदेव लोधी की प्रतिमा प्रधानमंत्री को भेंट की।
सांसद श्री लोधी ने प्रधानमंत्री जी को राजा किशोर सिंह जूदेव लोधी के शौर्य बलिदान तथा 1842 एवं 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में उनके ऐतिहासिक योगदान की जानकारी दी। साथ ही हिंडोरिया में प्रस्तावित उनकी भव्य प्रतिमा के लोकार्पण समारोह में शामिल होने का आग्रह भी किया।
वर्ष 1857 की क्रांति के दौरान अंग्रेजों ने हिंडोरिया की राजगढ़ी को तोपों से ध्वस्त कर दिया था जिसके अवशेष आज भी ऐतिहासिक धरोहर के रूप में मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि अंग्रेज सरकार ने राजा किशोर सिंह को जीवित या मृत पकड़ने पर एक हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। दिसंबर 1858 तक वे अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्षरत रहे और उन्हें 1857 की क्रांति के अंतिम रणबांकुरों में प्रमुख स्थान प्राप्त है।
1857 की क्रांति के दौरान दमोह लगभग 10 माह तक अंग्रेजी शासन से मुक्त रहा। उन्होंने मध्य प्रदेश दमोह जिला के कुम्हारी थाने से 4:30 महीने विद्रोह का संचालन किया। यह अखंड भारत के इतिहास की एक अद्वितीय घटना मानी जाती है।दिसंबर 1858 तक राजा किशोर सिंह जू अंग्रेज सरकार के विरुद्ध संघर्षरत रहे और अंग्रेज सरकार की  अंतिम संधि 10 अगस्त 1858 में उनके साथ ही हुई। इसी कारण उन्हें 1857 की क्रांति में अंग्रेजों से अंतिम समय तक लड़ने वाले वीर राजा के रूप में स्मरण किया जाता है।
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ