कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन ज्ञापन.. भाजपा ने भगवान राम के नाम पर सरकार बनाई, अब उन्हीं को लुट रहें- हर्ष यादव..

कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन

दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में विशाल बैठक का आयोजन किया गया बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुचकर हल्ला बोल प्रदर्शन करते हुए महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम पर एक ज्ञापन सौपा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस प्रभारी हर्ष यादव पूर्व मंत्री राजा पटेरिया, पूर्व विधायक अजय टंडन, प्रताप सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतनचंद जैन, मनु मिश्रा सहित अनेक नेताओं की मौजदगी रही।
जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला कांग्रेस कार्यालय में विशाल बैठक में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियां ब्लॉक अध्यक्षो उप ब्लॉक अध्यक्षो उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेसियों जिला कांग्रेस प्रभारी हर्ष यादव द्वारा प्रमाण पत्र वितरित कर अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर आमजन की समस्याओं को सुलझाने की बात कहीं। पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में जो राम नाम की लुट मची है अयोध्या के मंदिर में पहले चंदा चोरी कर जिस तरह चढ़ावा चोरी की गई वह भाजपा और आरएसएस की मिली भगत से हुआ है और इस चोरी में छोटी मछलियों को पकड़कर बड़े चोरों का अब तक नहीं पकड़ा गया यह बात जनज न तक ले जायें। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में लाखां विद्यार्थियों का भविष्य खराब हो गया है कई छात्रों ने तो आत्महत्या तक करली किंतु देश के पीएम शिक्षा मंत्री मूकबधिर बने हुए है
पूर्व मंत्री राजा पटेरिया, पूर्व विधायक अजय टंडन, प्रताप सिंह, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतनचंद जैन, मनु मिश्रा, जिला प्रभारी अतुल बाजपेई ने कहा कि प्रदेश के सीएम ने उज्जैन में बेशकीमती 168 एकड़ जमीन अपने पुत्रों भाई भतीजो रिश्तेदारो के नाम औने पौने दामों पर खरीद ली किंतु जब कांग्रेस पार्टी ने मुद्दा उठाया तो वह मौन हो गये उसकी भी जांच अविलंब की जायें। संजय चौरसिया, नितिन मिश्रा, लक्ष्मण सींग, निधि श्रीवास्तव, प्रदीप खटीक, रजनी ठाकुर, परम यादव, वीरेन्द्र राजपूत, शाहिद नूर, रोहन पाठक, कमला निषाद, प्रफुल्ल श्रीवास्वत, शमीम कुरैशी, बसंत कुशवाहा, उवेद गौरी, केके वर्मा, बृजेन्द्र सींग, मुकेश रोहितास, दिनेश रैकवार, मंजीत यादव, अरूण दुबे, शुभम तिवारी, दृगपाल सींग, अमर सींग, डालचंद कुशवाहा, गीता लोधी, लाखन सिंह, अजय जाटव, रियाज खान ने कहा भाजपा ने पहले राम के नाम पर सरकार बनाई फिर चंदा चोरी और चढ़ावा चोरी करके सांसद विधायक खरीदे चुनाव आयोग भाजपा सरकार की कठपुतली बन कर काम कर रहा है पिछले दिनों मप्र के सीएम मोहन यादव ने तबादला उघोग चलाया जिसमें छोटे कर्मचारी शिक्षक नर्सो से 3 लाख लेकर उनके तबादले किये गये भाजपाई गौशालाओं का कई करोड़ का चारा खा गये जिसकी जांच होनी चाहिये। हटा से योगेश सराफ, घनश्याम यादव, रामनाथ राय पटेरा से नन्देलाल चौरसिया, धर्मेन्द्र जैन, भरत ताम्रकार, गनपत कोरी, कलीमुद्दीन हिण्डोरिया से एमएस राही, प्रवेन्द्र चन्द्राकर जबेरा से ओपी शर्मा, अखिलेश सोनी नोहटा से संतोष रजक, राजा खान पथरिया से भरत श्रीवास्तव, प्रदीप पटेल, पिंकी दुबे तेन्दुखेड़ा से नीलेश यादव, तुला यादव, कृष्णा यादव ने कहा किसानों को खाद बीज बिजली की उपलब्धता समय पर नहीं करवाई जा रही है किसान सोसायटी के चक्कर लगाकर परेशान है अगर किसानों की मांग नहीं मानी गई तो हम सब मुख्यालय पर धरना देगें। इस अवसर पर पार्षद विक्रम ठाकुर, लीला रमेश राठौर, जीशान पाठन, रफीक खान, अफजल खान, अमर सींग, मिक्की चंदेल की भी उपस्थिति रहीं।

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ