गैस सिलेंडर फटा, एक ही परिवार के तीन लोग झुलसे
दमोह। जिले के हटा थाना क्षेत्र के कुमी गांव में शनिवार सुबह एक घर में गैस सिलेंडर लीकेज के बाद गैस भरने के बाद लाइटर जलाते ही सिलेंडर फट गया। हादसे में सास बहू व ससुर झुलस गए। जिनका इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है..
घायल रामलाल अठया ने बताया कि सुबह उनकी पत्नी तुलसा और बहू रोशनी रसोई में गैस पर चाय बनाने गईं थीं। लेकिन सिलेंडर से गैस लीकेज होने से लाइटर जलाते ही आग भड़क गई और तेज धमाके के साथ सिलेंडर ने आग पकड़ ली। जिससे तीनो लोग चपेट में आकर झुलस गए। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
फिल्टर प्लांट का जायजा लेने पहुचे कलेक्टर, सीएमओ को जारी होगा नोटिस.. दमोह। पथरिया नगरपालिका फिल्टर प्लांट से नगरवासियों को उपलब्ध कराए जा रहे नल.जल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने फिल्टर प्लांट का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रॉ वाटर एलम क्लैरीफ्लॉक्युलेटर सेडिमेंटेशन फिल्ट्रेशन एवं स्टोरेज सहित जल शोधन की पूरी प्रक्रिया का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान फिल्टर किए गए पानी में कीड़े एवं कबूतर के पंख पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और नगरपालिका अधिकारी को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जल परीक्षण किट एवं टीडीएस मीटर से जल परीक्षण अपेक्षित स्तर पर नहीं पाए जाने पर नियमित लैब टेस्टिंग की व्यवस्था विकसित करने को कहा।कलेक्टर श्री यादव ने पानी को अशुद्धियों से बचाने के लिए आवश्यक स्थानों पर लाइट हटाने एवं नेट.जाली लगाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल प्रत्येक नागरिक का अधिकार है इसलिए जल गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। इस दौरान पथरिया नगर पालिका अध्यक्ष सुंदरलाल विश्वकर्मा एवं एसडीएम निकेत चौरसिया विशेष रूप से मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ